मधेपुरा: बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन मधेपुरा द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. यह स्वास्थ्य शिविर का आयोजन शाखा के पूर्व अध्यक्ष स्व. गिरधारी नेवटिया के पुण्यतिथि के अवसर पर किया गया. जहां उनके परिवार के सदस्यों एवं शकुन्तला आई केयर अस्पताल केे संयुक्त तत्वाधान में 15 मोतियाबिंद मरीजों के आँख का निःशुल्क आपरेशन किया गया. ऑपरेशन डॉ. विवेक ने अस्पताल परिसर में ही किया. मरीजों का ऑपरेशन आधुनिक तकनीक से किया गया.
डॉ विवेक ने अपनी पूरी टीम के साथ अत्याधुनिक माइक्रोस्कोप व अत्याधुनिक फेको मशीन की सहायता से मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन कर लेंस प्रत्यारोपित किया. शिविर में उन्होंने इसके अलावा नेत्र की सुरक्षा व सफाई की जानकारी भी दी. अगले दिन सुबह मरीजों की पट्टी खोल कर उन्हें चश्मा दिया गया. उन्हें धूल, धूप और धुआं से परहेज रखने की हिदायत दी गई. इस कार्यक्रम में उनके दोनों पुत्र डॉ. विवेक एवं सुुमित, पत्नी, मधेपुरा शाखा अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल, राजेश सुल्तानिया, मनीष सुल्तानिया, अमित सर्राफ, बद्री बाहेती, दिलीप खण्डेलवाल सहित जिला इकाई के कई सदस्य मौजूद थे.
(रिपोर्ट:- सुनीत साना)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....









