भूपेंद्र बाबू के पुण्यतिथि आयोजन की तैयारी जोरों पर - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

23 मई 2024

भूपेंद्र बाबू के पुण्यतिथि आयोजन की तैयारी जोरों पर

घैलाढ़: प्रखर समाजवादी चिंतक स्वतंत्रता सेनानी राजनीतिज्ञ एवम् पूर्व सांसद भूपेंद्र नारायण मंडल की 49 वीं पुण्यतिथि घैलाढ़ प्रखंड के चिकनौटवा के गुड़की हाट में आयोजन की तैयारी जोरों पर है. भूपेंद्र नारायण मंडल विचार मंच के सचिव परमेश्वरी यादव ने बताया कि विचार मंच लगातार भूपेंद्र बाबू के विचारों को जन जन तक ले जाने को सक्रिय है हर साल जयंती एवम् पुण्यतिथि आयोजित कर उनके विचारों को आमजन के बीच ले जाने को प्रयासरत है. इस वर्ष पुण्यतिथि घैलाढ़ के चिकनौटवा में भूपेंद्र बाबू के पुण्यतिथि आयोजित करने का निर्णय लिया गया है. इस संबंध में चिकनौटवा के गुड़की हाट में बैठक कर भूपेंद्र बाबू के साथ रहे चर्चित समाजवादी कमलेश प्रसाद यादव को स्वागत समिति का अध्यक्ष बनाया गया. 

वहीं मुखिया प्रतिनिधि राजेश टाइगर को उप सवाग्ताध्यक्ष तथा विशेष सहयोगी के रूप में दीप नारायण यादव एवम् गौरी शंकर यादव को रखा गया हैै. विचार मंच के सचिव परमेश्वरी यादव ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों में आयोजन को लेकर उत्साह है. उन्होंने बताया कि इस पुण्यतिथि आयोजन में कोसी प्रमंडल के समाजवादी चिंतकों, भूपेंद्र बाबू के चाहने वालों का जमावड़ा लगेगा जिसमें कई मंत्री, विधायक, एमएलसी, शिक्षाविदों सहित विभिन्न राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित करने की प्रकिया अंतिम दौर में हैंं. बैठक में दर्जनों की संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित भूपेंद्र नारायण मंडल विचार मंच के कोषाध्यक्ष डॉ आलोक कुमार संयुक्त सचिव हर्ष वर्धन सिंह राठौर आदि भी उपस्थित रहे. 
(रिपोर्ट:- ईमेल) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages