जयंती समारोह पर याद किए गए शिव कुमार बाबू - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

18 सितंबर 2024

जयंती समारोह पर याद किए गए शिव कुमार बाबू

मधेपुरा: बीपी मंडल पथ स्थित शिव कुमार प्रसाद यादव मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शिव कुमार यादव की 87वाँ जयंती समारोह मनाया गया. समारोह का उद्घाटन टीएमयू भागलपुर के पूर्व प्रतिकुलपति प्रो. डॉ. के के मंडल ने किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी प्रो. डॉ. भूपेन्द्र नारायण यादव “मधेपुरी", ने किया. मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. अशोक कुमार पूर्व प्राचार्य मेडिकल कॉलेज मधेपुरा थे. स्वागतध्यक्ष प्रो. आलोक कुमार विभागध्यक्ष समाजशास्त्र पार्वती साइंस कॉलेज मधेपुरा रहे. कार्यक्रम के दौरान सभी आगंतुकों ने शिव कुमार बाबू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया. तत्पश्चात ट्रस्ट के द्वारा सेवानिवृत्त विभाग अध्यक्ष प्रो. डॉ. अरुण कुमार जंतु विज्ञान बीएनएमयू मधेपुरा को पाग और चादर देकर सम्मानित किया गया. 
मौके पर उद्घाटनकर्ता प्रो. डॉ. केके मंडल ने कहा कि कहा कि ऐसे ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासनप्रिय और विद्वान शिक्षक की आवश्यकता समाज को हमेशा रहेगी. प्रतिवर्ष जयंती समारोह के बहाने शिव कुमार बाबू के साथ अन्य शिक्षकों को छात्रों के बीच प्रेरणा हेतु याद करना आवश्यक है. ट्रस्ट की सचिव प्रो. रीता कुमारी का वार्षिक प्रतिवेदन पढ़ा और आगत अतिथियों ने शिव कुमार बाबू के व्यक्तित्व तथा कीर्तित्व की विस्तृत चर्चा की. कार्यक्रम के दौरान भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें प्रेरणा प्रथम खुशी द्वितीय एवं आदेश में तृतीय स्थान प्राप्त किया. सभी सफल छात्र-छात्राओं को ट्रस्ट की अध्यक्ष करुणा कुमारी यादव एवं सभी आगंतुक अतिथियों के द्वारा पुरस्कृत किया गया. 

वक्ताओं में प्रो. विनय चौधरी, प्रो. नरेश कुमार, सुधा कुमारी, प्रो. विवेकानन्द विवेक कुमार, अधिवक्ता हर्ष कुमार, शिक्षक कपिलदेव यादव, प्रो. चन्द्रशेखर प्रसाद, आदि थे. अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमे प्रो. अरूण कुमार द्वारा स्वतंत्रता तबला वादन प्रस्तुत किया गया. जबकि रामप्रवेश कुमार ने राग पूरिया धनाश्री, गजल एवं रौशन कुमार ने भजन और गजल की प्रस्तुति दी. मौके पर सुनीत साना, कृष्ण कुमार, नितेश कुमार आदि मौजूद थे.
(रिपोर्ट:- ईमेल) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages