जिला स्तरीय युवा उत्सव की तिथि जारी - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

19 सितंबर 2024

जिला स्तरीय युवा उत्सव की तिथि जारी

मधेपुरा: जिला स्तरीय युवा महोत्सव से संबंधित अहम बैठक गुरुवार को समाहरणालय स्थित नए एन.आई.सी सभागार में जिलाधिकारी तरनजोत सिंह अध्यक्षता में की गई. जानकारी देते हुए जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी आम्रपाली कुमारी ने बताया कि 20 से 25 तक ऑनलाइन एवं ऑफलाइन के माध्यम से आवेदन दिया जाएगा. जबकि 27 एवं 28 को स्थानीय कला भवन परिसर में युवा उत्सव का आयोजन किया जाएगा. महोत्सव में 15 से 29 वर्ष के युवा ही भाग लें सकें. ऑफलाइन आवेदन करने वाले बी.पी. मंडल इंडोर स्टेडियम एवं जिला सामान्य शाखा से फॉर्म प्राप्त कर वहीं जमा भी करें, जबकि ऑनलाइन आवेदन करने वाले https://madhepura.nic.in/ लिंक से आवेदन डाउनलोड कर artculturemdp@gmail.com पर अपना आवेदन सबमिट कर सकते हैं. 

उन्होंने बताया कि युवा उत्सव में युवा उत्सव में समूह लोक नृत्य, एकल लोक नृत्य, लोकगीत (समूह, एकल), शास्त्रीय गायन (एकल), शास्त्रीय वाद्य-वादन (एकल), हारमोनियम (सुगम), शास्त्रीय नृत्य, कहानी लेखन, कविता, चित्रकला, वक्तृता, लघु नाटक (एकांकी नाटक) एवं मूर्तिकला, छायाचित्र प्रतियोगिता में प्रतिभागी भाग ले सकते है. बता दें कि सभी विधाओं में प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में भाग लेने भेजने का दायित्व जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी को दिया गया. वायलिन, सारंगी, सरोद, शहनाई, पखावज, लोक गाथा, एकल लोकगीत, चाक्षुष कला राष्ट्रीय युवा उत्सव के अंतर्गत प्रतियोगिता श्रेणी में सम्मिलित नहीं है
मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, अनुमण्डल पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला प्रोग्गाम पदाधिकारी, सहायक निदेशक, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई, जिला सूचना एवं जन सम्पर्क पदाधिकारी, सामान्य शाखा के नंदन कुमार, संयोजक समन्वयक नेहरू युवा केन्द्र, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद्, डॉ. भूपेन्द्र नारायण यादव "मधेपुरी" डॉ. शांति यादव, रीता कुमारी, अविनाश कुमार, अरुण कुमार, सचिव, प्रदीप झा, जय कृष्ण यादव, शशिप्रभा जायसवाल, रेखा यादव, इन्द्रनील घोष, सुनीत साना आदि मौजूद थे. 
(रिपोर्ट:- ईमेल) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages