पूर्व पंचायत समिति सदस्य के घर में चोरी - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

10 अक्टूबर 2024

पूर्व पंचायत समिति सदस्य के घर में चोरी

मधेपुरा: भर्राही थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्व नादी गांव के वार्ड चार में चोरों ने सोमवार की रात पूर्व पंचायत समिति सदस्य सह मुखिया प्रतिनिधि के घर में चोरों ने चोरी कर ली. चोरों ने 10 हजार नकद, जेवरात समेत लगभग दो लाख का सामान उड़ा लिया. मुखिया प्रतिनिधि देवकृष्ण यादव ने बताया कि चोरों ने जेवरात, नकद 10 हजार रुपये समेत करीब दो लाख का सामान चुरा लिया. चोरी की जानकारी भर्राही थाना को दी. भरर्राही थानाध्यक्ष विजय कुमार पासवान ने बताया कि आवेदन मिला है. वह स्वयं जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किये हैं. मामले की छानबीन की जा रही है. 
(रिपोर्ट:- मोहन कुमार) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages