मधेपुरा: राज्य स्तरीय अंडर -17 कबड्डी (बालक) प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर समीक्षात्मक-सह-समन्वय बैठक हुई. डीएम तरनजोत सिंह ने कहा कि बाहर से आए खिलाड़ियों की सुविधा का ख्याल रखा जाएगा. खिलाड़ियों का रहने से लेकर के खाने तक और खेलने तक के लिए बेहतर व्यवस्था के लिए विभिन्न उप समितियों के नोडल पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया. उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा सह वरीय उपसमाहर्ता निकिता ने बताया की राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए विवाह भवन, जिला परिषद, मधेपुरा में आयोजित होगी.
वरीय उपसमाहर्ता निकिता ने कहा कि पूरे बिहार से 39 टीम हिस्सा लेगी जिसमें 468 प्रतिभागी 78 दल प्रभारी तथा 18 तकनीकी पदाधिकारी भाग लेंगे. बैठक में सभी उप समितियों के नोडल पदाधिकारी, संयोजक, उप संयोजक, सदस्यों आदि के साथ बैठक की गई एवं महत्वपूर्ण निर्देश दिए गएखिलाड़ियों के लिए उत्कृष्ट भोजन, आवासन, साफ सफाई, स्वास्थ्य आदि की सुविधा सुनिश्चित करने हेतु सभी नोडल पदाधिकारियों आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया.
(रिपोर्ट:- ईमेल)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....









