खगड़िया: नगर परिषद के सभापति अर्चना कुमारी के नेतृत्व में वार्ड पार्षदों, वार्ड प्रतिनिधि सोमवार को डीएम अमित कुमार पांडेय से मिले. इस दौरान नगर सभापति ने डीएम को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि विभिन्न सरकारी कार्यालयों व विभिन्न थानों में नगर परिषद के जनप्रतिनिधियों के साथ दुर्व्यवहार होते रहता है. आमलोग अपनी समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधि के पास पहुंचते हैं. ऐसे में वे लोग जन समस्याओं को दूर करने के लिए अधिकारी से संपर्क करते हैं अथवा मिलते हैं, लेकिन इस दौरान उनलोगों की उपेक्षा की जाती है. जो काफी दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की भी एक जिम्मेवारी होती है.
ऐसे में अगर अधिकारियों द्वारा उपेक्षा की जाएगी तो जन समस्याओं को उनलोगों के प्रयास से दूर किया जाना संभव नहीं हो पाएगा. इसके लिए डीएम से अपील की कि संबंधित अधिकारी, थानाध्यक्षों व पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया जाए कि जन समस्याओं को लेकर अगर कोई भी प्रतिनिधि उनलोगों से मिले तो उसकी सुनवाई करते हुए मामले का निष्पादन करे. इस दौरान नगर सभापति प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा, उपसभापति प्रतिनिधि मो. शहाबुद्दीन, अक्षय पटेल, विजय यादव, नसीम उर्फ लंबू, बबलू कुमार समेत अन्य वार्ड पार्षद आदि मौजूद थे.
(रिपोर्ट:- राजा कुमार)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....









