निर्जला व्रत रख सुहागिनों ने पति के लिए मांगी दीर्घायु - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

21 अक्टूबर 2024

निर्जला व्रत रख सुहागिनों ने पति के लिए मांगी दीर्घायु

मधेपुरा: करवाचौथ को लेकर शहर से देहात तक सुहागिनों में भारी उत्साह देखने को मिला. महिलाओं ने पति की दीर्घायु के लिए निर्जला व्रत रखा. साथ ही दुल्हन की तरह से सोलह शृंगार किया. देर शाम चांद के निकलने पर चांद और पति के छलनी में दीया रखकर दर्शन किए. पति के हाथ से जल ग्रहण महिलाओं ने व्रत का पारण किया. करवाचौथ को लेकर सुहागिन महिलाओं में रविवार को उत्साह देखते ही बन रहा था. महिलाओं ने अलसुबह उठकर स्नान आदि के बाद पूजा अर्चना की. साथ ही पति की दीर्घायु के लिए निर्जला व्रत का संकल्प लिया. दोपहर के समय महिलाओं ने दुल्हन की तरह से सोहल शृंगार किया. किसी ने लंहगा, किसी ने साड़ी तो किसी ने सूट आदि पहना. 

वहीं शहर सार्वजनिक बड़ी दुर्गा स्थान में महिलाओं ने एकत्रित होकर परंपरा के मुताबिक करवाचौथ की कथा सुनी. इसके बाद घरों में पकवान बनाए गए. शाम के समय महिलाओं ने सास-ससुर आदि बायना और उपहार दिए. उनसे आशीर्वाद लिया. देर शाम चांद निकलने पर छलनी से चांद और पति के दर्शन किए. पति के लिए दीर्घायु मांगी. पति के हाथ से जलग्रहण कर व्रत का पारण किया. पति ने उपहार दिया. झबरेड़ा, मंगलौर, लंढौरा, लक्सर, खानपुर, भगवानपुर, बुग्गावाला आदि समेत सभी क्षेत्रों करवाचौथ पर्व मनाया गया. मंदिरों में करवा चौथ कथा सुनाई गई. बाजारों में भी खासी चहल-बहल देखने को मिली. 
(रिपोर्ट:- सुनीत साना) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages