नाट्य प्रतियोगिता में मिला तीसरा स्थान - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

25 अक्टूबर 2024

नाट्य प्रतियोगिता में मिला तीसरा स्थान

मधेपुरा: भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित तरंग प्रतियोगिता के अंतर्गत अंतर महाविद्यालय नाट्य प्रतियोगिता में पार्वती साइंस महाविद्यालय ने एकांकी नाट्य विधा में भाग लिया. जहां छात्रों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. ये प्रतियोगिता रमेश झा महिला कॉलेज सहरसा में आयोजित की गई थी. जिसके बाद सफल प्रतिभागियों प्रमाण पत्र व प्रतीक चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया. कॉलेज से टीम लीटर बनकर बीएड विभाग के शिक्षक महेश मिश्र गए हुए थे. जबकि नाटक का निर्देशन संगीत एवं नाट्यशास्त्र में मास्टर डिग्री प्राप्त सुनीत साना ने किया था. नाटक में कृष्ण कुमार, श्रेया कुमारी, मनीषा कुमारी, प्रीति राज, प्रगति राज, नीतेश कुमार, दिलखुश कुमार, पायल कुमारी, सपना कुमारी, सोनम कुमारी, पूजा कुमारी, रियांशी प्रिया ने अभिनय किया. 
जिसके बाद प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अशोक कुमार ने सभी सफल प्रतिभागियों को मिठाई खिलाकर उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए भविष्य में और भी बेहतर करने की शुभकामनाएं दीं. साथ ही उन्होंने कहा कि कहा कि नाटक मनुष्य के जीवंत स्वरूप का प्रदर्शन करती है. वह सबों के अंदर सहयोग की भावना को बढ़ाती है. नाटक हाव-भाव के द्वारा प्रदर्शित करने वाली एक ऐसी सृजनात्मक कला है जो मनुष्य के व्यक्तित्व का विकास करती है. वहीं महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक और शिक्षकणकर्मी ने भी अपनी शुभकामनाएं दी. 
(रिपोर्ट:- गरिमा उर्विशा) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages