खगड़िया: साइबर थाना पुलिस ने मसाला एजेंसी के नाम पर दर्जनों लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में प्योर मसाला कंपनी के सहायक प्रोपराइटर शिवम कुमार निर्मल योगी को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया. आपको बता दें चलें की खगड़िया अलौली के रहने वाला निर्मल योगी एवं शिवम कुमार सोशल मिडिया पर प्योर मसाला का विज्ञापन डाल कर मसाला एजेंसी देने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये ऐंठ कर ठगी कर लिया. इस संबंध में खगड़िया के लोगों ने साइबर थाना में उक्त दौनो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था. इतना ही नहीं उक्त दोनों आरोपी पर बिहार के दर्जनों थाना में भी मामला दर्ज है. जब साइबर थाना खगड़िया पुलिस ने शिवम कुमार और निर्मल योगी को गिरफ्तार किया. बिहार के विभिन्न जिलों के लोगों ने खगड़िया साइबर थाना आकर अपने अपने थाने में मामला दर्ज करने की बात बताकर साइबर थाना पुलिस को सबुत दिया. इधर साइबर थाना पुलिस ने बताया की शिवम कुमार और निर्मल योगी दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है.
(रिपोर्ट:- राजा कुमार)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....









