मधेपुरा: बीएन मंडल विश्वविद्यालय ने पीजी थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की तिथि जारी कर दी है. परीक्षा नियंत्रक डॉ. शंकर कुमार मिश्रा ने बताया कि पीजी थर्ड सेमेस्टर दिसंबर 2024 की परीक्षा बिना विलंब शुल्क के 23 से 26 अक्टूबर तक भरा जाएगा. जबकि विलंब शुल्क के साथ 28 अक्टूबर तक फॉर्म भरने की तिथि निर्धारित की गई है. उन्होंने बताया कि परीक्षा फॉर्म यूएमआईएस पोर्टल पर ऑनलाइन भरा जाएगा.
(रिपोर्ट:- ईमेल)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....









