मां दुर्गा को आगमन का दिया गया निमंत्रण - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

10 अक्टूबर 2024

मां दुर्गा को आगमन का दिया गया निमंत्रण

मधेपुरा: शहर के सार्वजनिक श्री बड़ी दुर्गा स्थान द्वारा मंदिर में मां दुर्गा के प्रतिमा के प्राणप्रतिष्ठा को लेकर नवरात्र के षष्ठी को बेलवरण पूजन संपन्न कर मातेश्वरी को सुखद आगमन का निमंत्रण दिया गया. जानकारी के मुताबिक बुधवार को एक निजी परिसर स्थित बेल वृक्ष के नीचे मां दुर्गा का आह्वान कर विधि विधान से बेलवरण पूजन संपन्न कर उनको आगमन का निमंत्रण दिया गया. बुधवार को पूरे भक्ति भाव के साथ मां दुर्गा की आराधना की गई और बेल आमंत्रण के लिए शोभा यात्रा निकाली गई. बेल वृक्ष के नीचे पहुंच पूरे मंत्रो उच्चारण के साथ पंडित ने बेल के पेड़ के नीचे मां दुर्गा की उपासना की और बेल के जोड़ा फल पर लाल कपड़ा बांधकर धूमधाम से बेल निमंत्रण दिया गया. 

पंडित सुंदर कांत झा ने बताया कि ऐसी मान्यता है कि बेल के पेड़ के नीचे मां दुर्गा को मंदिर आगमन के पूर्व ठहराया जाता है और उन्हें पूरी श्रद्धा भाव से बेलवरण पूजन कर घर प्रवेश करने का निमंत्रण दिया जाता है. इसके बाद मां दुर्गा के मंदिर आगमन होते हर प्रहर में पूजा अर्चना की जाती है. उन्होंने बताया कि मां दुर्गा की सच्चे मन से आराधना करने पर रोग शोक से मुक्ति मिलती है. षष्ठी पूजा के दिन पूरे विधि विधान के साथ बेल आमंत्रण पूजा किया गया.
(रिपोर्ट:- सुनीत साना)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages