परीक्षा विभाग ने लिया यूटर्न, स्थगित कर दिया फॉर्म फिलिंग - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

6 दिसंबर 2024

परीक्षा विभाग ने लिया यूटर्न, स्थगित कर दिया फॉर्म फिलिंग

मधेपुरा: भूपेंद्र नारायण मण्डल विश्वविद्यालय का परीक्षा विभाग इन दिनों लगातार कुछ ना कुछ अपनी हडक़तों से सुर्खियों में रहता है. नवंबर महीने में पीएचडी एडमिशन टेस्ट-2022 एवं 2023 की आधी अधूरी नोटिफिकेशन को लेकर चर्चा में था। अब स्नातक थर्ड सेमेस्टर सेशन 2023-27 के परीक्षा फॉर्म को लेकर चर्चा में है. 


क्या है मामला: बीएनएमयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ शंकर कुमार मिश्रा ने अधिसूचना जारी कर स्नातक थर्ड सेमेस्टर सेशन 2023-27 का परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि 6 दिसम्बर से 10 दिसम्बर तक जारी कर दी. अधिसूचना जारी होते ही कल रात से ही सोशल मीडिया पर उक्त नोटिफिकेशन वायरल होने लगा, कई छात्र संगठनों के नेताओं ने इसका खुलकर विरोध किया. 

फर्स्ट और सेकंड सेमेस्टर में कम से कम 28 क्रेडिट होने पर ही थर्ड सेमेस्टर में मिलेगा एडमिशन

चार वर्षीय स्नातक के रेगुलेशन में दिया गया है कि फर्स्ट और सेकंड सेमेस्टर में कम से कम 28 क्रेडिट मिलने के बाद ही थर्ड सेमेस्टर में एडमिशन होगा. हर सेमेस्टर में 20 क्रेडिट निर्धारित किया गया है. इसमें क्वालीफाई करने के लिए कम से कम 14 क्रेडिट हासिल करना जरूरी है. इसी तरह चार सेमेस्टर सफलता पूर्वक पूरा करने के बाद ही पांचवें सेमेस्टर में एडमिशन होगा, जबकि छठा सेमेस्टर सफलता पूर्वक पूरा करने पर सातवें में एडमिशन होगा. 

चार वर्षीय स्नातक कोर्स में स्टूडेंट्स को हर सेमेस्टर में एडमिशन कराना होगा. यानि एक सेमेस्टर का रिजल्ट जारी होने के बाद दूसरे सेमेस्टर में एडमिशन होगा. वहीं तीसरे, पांचवें और सातवें सेमेस्टर में एडमिशन के लिए पिछले सेमेस्टर में क्वालीफाइंग क्रेडिट निर्धारित किया गया है. जैसे हर सेमेस्टर में क्वालीफाई करने के लिए 14 क्रेडिट जरूरी है, तो तीसरे समेस्टर में तभी एडमिशन होगा जब पहले और दूसरे सेमेस्टर को मिलाकर 28 क्रेडिट हासिल हो. 

बिना स्नातक सेकंड सेमेस्टर के रिजल्ट जारी किये ही परीक्षा फॉर्म भरने का डेट

बीएनएमयू में स्नातक थर्ड सेमेस्टर सेशन 2023-27 के परीक्षा फॉर्म भरने की अधिसूचना 5 दिसम्बर की शाम में जारी होने पर रात से हो उक्त पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी, सभी वर्गों के लोग परीक्षा विभाग कार्यशैली पर सवाल उठाने लगे हैं. 

परीक्षा विभाग ने सुबह होते ही लिया यूटूर्न

तब जाकर 6 दिसम्बर को परीक्षा नियंत्रक ने यूटूर्न ले लिया और एक अधिसूचना जारी कर दिया है. जारी अधिसूचना के मुताबिक स्नातक फोर ईयर सीबीसीएस डिग्री कोर्स थर्ड सेमेस्टर(कला,विज्ञान एवं कोमर्स) दिसम्बर 2024 सेशन 2023-27 का परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि 6 दिसम्बर से निकाली गई थी, परंतु अपरिहार्य कारणवश परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि अगले आदेश स्थगित की जाती है.

(रिपोर्ट:- डॉ. सारंग तनय)

पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages