दुर्गा पूजा को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

6 अक्टूबर 2026

दुर्गा पूजा को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक

मधेपुरा: दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को भर्राही थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने की. इसमें विभिन्न पंचायतों के मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य, पूजा समिति के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग शामिल हुए. बैठक में निर्णय लिया गया कि दुर्गा पूजा के दौरान सभी समुदाय के लोग आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ पर्व मनाएंगे. किसी भी तरह की अफवाह, विवाद या असामाजिक गतिविधि को बढ़ावा नहीं दिया जाएगा. साथ ही प्रशासन के निर्देशों का पालन करने पर सहमति बनी. थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने कहा कि दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है. उन्होंने पूजा समितियों एवं आम लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी समस्या की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की. 
आरओ मधेपुरा रवि शंकर ने भी लोगों से शांतिपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि पर्व-त्योहार प्रेम और सौहार्द का संदेश देते हैं. सभी लोग प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए पूजा एवं विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराएं. बैठक में पवन कुमार यादव, जिला परिषद प्रतिनिधि रघुनंदन दास, बबलू कुमार शर्मा, इंदल कुमार, राजकुमार, जहांगीर, निरंजन यादव, सोनू कुमार, दिलराज कुमार यादव, वीरेंद्र कुमार, मनीष कुमार यादव, सरोज कुमार, संतोष कुमार, कौशल्या देवी एवं अमित कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में दुर्गा पूजा संपन्न कराने का संकल्प लिया.
(रिपोर्ट:- ईमेल)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages