राष्ट्रीय डांस चैंपियनशिप में नृत्यशाला डांस स्टूडियो का जलवा, दो बच्चों ने जीते मेडल - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

25 नवंबर 2026

राष्ट्रीय डांस चैंपियनशिप में नृत्यशाला डांस स्टूडियो का जलवा, दो बच्चों ने जीते मेडल

मधेपुरा: राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित डांस चैंपियनशिप में मधेपुरा के नृत्यशाला डांस स्टूडियो के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का मान बढ़ाया है. प्रतियोगिता में स्टूडियो के चार बच्चों ने हिस्सा लेकर अपनी नृत्य प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिनमें दो बच्चों ने पदक जीतकर उल्लेखनीय सफलता हासिल की. प्रतियोगिता में चिरंजीवी प्रिया ने कांस्य पदक (ब्रॉन्ज मेडल) और गरिमा ने रजत पदक (सिल्वर मेडल) अपने नाम किया. दोनों की इस उपलब्धि से नृत्यशाला डांस स्टूडियो सहित पूरे जिले में खुशी का माहौल है. इस सफलता के पीछे बच्चों की कड़ी मेहनत, निरंतर अभ्यास, अनुशासन और प्रशिक्षकों का कुशल मार्गदर्शन रहा है. बच्चों की उपलब्धि पर स्टूडियो के संचालक, प्रशिक्षक और अभिभावकों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी. 
इस अवसर पर नृत्यशाला डांस स्टूडियो के डायरेक्टर एवं कोरियोग्राफर किट्टू रॉय तथा मैनेजिंग डायरेक्टर कुमार अभिषेक ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि केवल पदक जीतने तक सीमित नहीं है, बल्कि मधेपुरा की प्रतिभाओं के राष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बनाने का प्रमाण भी है. उन्होंने बच्चों के अभिभावकों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उनके सहयोग और प्रोत्साहन से ही बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है. उन्होंने बताया कि नृत्यशाला डांस स्टूडियो का उद्देश्य मधेपुरा की स्थानीय प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण और उचित मार्गदर्शन देकर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है. इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित कर दिया कि प्रतिभा किसी बड़े शहर की मोहताज नहीं होती. मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन मिले तो छोटे शहरों के बच्चे भी राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा सकते हैं.
(रिपोर्ट:- ईमेल)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages