चित्रगुप्त पूजनोत्सव धूमधाम से मना, पूजा-अर्चना कर चित्रांशों ने लिया आशीर्वाद - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

11 नवंबर 2026

चित्रगुप्त पूजनोत्सव धूमधाम से मना, पूजा-अर्चना कर चित्रांशों ने लिया आशीर्वाद

मधेपुरा: शहर के लक्ष्मीपुर मोहल्ला स्थित चित्रगुप्त सामुदायिक भवन, वार्ड संख्या 17 में बुधवार को चित्रगुप्त पूजनोत्सव धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया. इस अवसर पर नगर के बड़ी संख्या में चित्रांश समाज के लोगों ने भाग लिया और भगवान चित्रगुप्त की विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की. पूजन कार्यक्रम पुरोहित बबलू झा के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ. पूजा में अधिवक्ता कौशल किशोर सिन्हा यजमान की भूमिका में रहे. इस दौरान समिति के संयुक्त सचिव दीपक कुमार उर्फ टीकू जी ने भगवान चित्रगुप्त और कायस्थ समाज की उत्पत्ति से जुड़ी धार्मिक मान्यताओं पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान चित्रगुप्त ब्रह्मा जी की काया से प्रकट हुए थे. इसी कारण उनके वंशजों को कायस्थ कहा जाता है. भगवान चित्रगुप्त को यमराज का सहयोगी और समस्त जीवों के कर्मों का लेखा-जोखा रखने वाला देवता माना जाता है. उन्होंने भगवान चित्रगुप्त के प्राकट्य से जुड़ी पौराणिक कथा का भी वर्णन किया. पूजनोत्सव में गोपाल प्रसाद श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, कौशल किशोर सिन्हा, अमित कुमार, दीपक कुमार उर्फ टीकू जी, मनीष कुमार, संजीव कर्ण, संजीव कुमार श्रीवास्तव, राकेश कुमार सिन्हा, ज्योति शिखा, प्रकाश श्रीवास्तव, आदेश शंकर, अधिवक्ता सुमित श्रीवास्तव, पवन सिन्हा, राहुल कुमार सिन्हा, राय ब्रज कुमार सिन्हा, अनुज सिन्हा, अभय सुमन, आदर्श शंकर, चंदन कुमार सिन्हा, विकास कुमार सिन्हा, अक्षांश श्रीवास्तव, अर्णव कुमार, यश कुमार, परी, मिट्ठी, आनंद श्रीवास्तव और मणिभूषण वर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे.
(रिपोर्ट:- ईमेल)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages