मुरलीगंज प्रखंड के
पोखराम परमानंदपुर पंचायत अन्तर्गत सार्वजनिक दुर्गा स्थान परिसर में सात दिवसीय
श्रीमद भागवत कथा वाचन का आयोजन किया गया जिसका विधिवत उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष
मंजू देवी ने किया. मौके पर जिप अध्यक्ष ने कहा कि जो व्यक्ति अपने मन, वचन एवं कर्म से निर्मल
हो कर भगवान का आराधना करते हैं, वही असली भक्त माना जाता है. उन्होंने बताया कि जिसने भी संसारिक मोह-माया, सुख-दु:ख, छल-कपट एवं ईष्या-द्वेष
को त्याग कर भगवान की पूजा करता है. वही इस संसार का सच्चा भक्त है. मौके पर
उपस्थित जिला योजना समिति सदस्य सह नगर पार्षद श्वेत कमल बौआ ने कहा कि इस प्रकार
के आयोजन में संत की हर वाणी प्रेरणादायी होती है, जो व्यक्ति संसार में
मान-अपमान को त्याग कर जीवन व्यतीत करते हैं. वहीं सबसे ज्ञानी व्यक्ति कहलाता है. शिक्षक संघ राज्य प्रतिनिधि विश्वजीत कुमार ने कहा कि भागवत कथा का वाचन हिंसा, कपटी व्यवहार से मुक्ति
दिलाकर लोगों के लिए सही मार्ग पर चलने का रास्ता दिखाता है. सार्वजनिक दुर्गा
स्थान में सात आयोजित दिवसीय श्री मद् भागवत कथा वाचन का आयोजन धर्मदास, दिनानाथ पासवान एवं रंजीत
यादव के द्वारा किया गया. आयोजित भागवत कथा का वाचन अयोध्या के प्रसिद्ध संत श्री
शभू चेतन्य महाराज के द्वारा किया गया। मौके पर राजद के प्रदेश महासचिव डा. राजेश
रतन मुन्ना, पैक्स
अध्यक्ष सुजेन्द्र यादव, पूर्व
मुखिया गजेन्द्र यादव, मुकेश
यादव, कृष्ण
कुमार केसरी, जामुन
प्रसाद यादव, राज
कुमार, नरेश
शर्मा, भोगी
ऋषिदेव, अशोक
ऋषिदेव आदि मुख्य रुप से उपस्थित थे.
Post Top Ad
8 फ़रवरी 2015
Home
Unlabelled
'मन, कर्म व वचन से निर्मल होना ही सच्ची भक्ति'
'मन, कर्म व वचन से निर्मल होना ही सच्ची भक्ति'
Post Bottom Ad
Author Details
मधेपुरा खबर समाज में होने वाली हर घटनाओं के साथ ससमय आपके समक्ष प्रस्तुत है. देश भर में छुपी प्रतिभाओं को पहचान मिले, हम इसकी भरपूर कोशिश करते हैं. साथ हीं कुरीतियों एवं समाज में फैली बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाना हम अपना परम कर्तव्य समझते हैं और यही निष्पक्ष पत्रकारिता की नींव है. किसी भी प्रकार की खबरों के प्रकाशन के लिए संपर्क करें :-
मो. नं. - 7257835555, 9934996680
ई-मेल - madhepurakhabar@gmail.com








