मधेपुरा
पता - वार्ड न०18, मधेपुरा, नाम - गोल्डेन कुमार, उम्र - 18 वर्ष, शिक्षा - मैट्रिक ...........प्रतिभा इनमें कूट-कूट कर भरी हुई है.
मात्र 5 वर्ष की उम्र से हीं यह गरीब लड़का किसी भी वस्तु या सजीव का चित्र अपने हाथों से सादे पन्ने पर उतार लेता है. इसका जेनरल नॉलेज इतना मजबूत है कि इसे अपने उपर विश्वास है कि वह KBC हॉट सीट पर बैठ कर 90% तक का जबाब दे सकता है.
इस लड़के ने कई दफा इसके लिए प्रयास भी किया परंतु अब तक असफलता हीं हाथ लगी. बताते चलें कि इतनी काबिलियत के बाद यह लड़का संगीत का भी शौकीन है, अच्छा गाता भी है. इतनी सारी प्रतिभाओं के धनी गोल्डेन कुमार एक गरीब परिवार से हैं, छोटी उम्र के थे जब इनके पिताजी इस दुनिया से चल बसे.
गरीबी की थपेड़ों को झेलकर इन्होंने अपनी कलाकारी को अपनी रोजी-रोटी बनाया और आज वह बोड- पेन्ट कर के अपने और अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं . अपने को महानायक अमिताताभ बच्चन का फैन बताने वाले गोल्डेन कुमार अगर कभी चार-पांच लड़कों के साथ बैठते हैं तो खुद अभिताभ बच्चन बन कर KBC खेलने लगते हैं.
गोल्डेन जी कहते हैं कि जो मैं जानता हूँ वो तो मुझे याद रहेगा हीं लेकिन अगर सामने वाले को भी याद हो जाए तो बेहतर है, गाने के शौक को वह बोड पेन्ट करते वक्त गुनगुना कर पूरा कर लेते हैं. गोल्डेन के इस हुनर से रुबरू होने के बाद एक सवाल है जो परेशान करता है, "क्या गोल्डेन की प्रतिभा की इतनी पहचान हीं काफी है?"
(स्पेशल: रिपोर्ट:- अमित आनंद)