मधेपुरा के बीएन
मंडल विश्वविद्यालय के छात्र रालोसपा अध्यक्ष अभिषेक कुशवाह एवं रालोसपा अतिपिछड़ा के जिलाध्यक्ष
द्वारा विश्वविद्यालय मुख्य गेट पर 07 फरवरी से अपनी मांगों को लेकर आमरण अनशन पर
बैठे हैं. बिगड़ती तबीयत को देखते हुए छात्रों ने मंडल विश्वविद्यालय के मुख्य गेट
से कुलपति डॉ. बिनोद कुमार का पुतला हाथ
में लिए मुर्दावाद का नारा लगाते हुए शहर के मुख्य मार्ग से गुजरते हुए कोलेज चौक पर विश्वविद्यालय छात्र रालोसपा के
उपाध्यक्ष आदित्य यादव के नेतृत्व में कुलपति डॉ० विनोद कुमार का पुतला जलाया. आदित्य
यादव ने पुतला फूकते हुए कहा की कुलपति डॉ० विनोद जब भी छात्र हित से जुड़े हुऐ मुद्दे
को लेकर छात्र संगठन द्वारा आन्दोलन किया
जाता है तो आन्दोलन के दिन कोई न कोई बहाना बनाकर विश्वविद्यालय मुख्यालय से बाहर
चले जाते है जो गलत है. इसी कड़ी में इस आन्दोलन को देखते हुए वह बाहर चले गए है, श्री
यादव ने कहा कि आठ सूत्री मांगों को अविलम्ब कुलपति पूरा करे अन्यथा वे विश्वविद्यालय
से त्यागपत्र देकर चले जाए. इन्होने यह भी
कहा की कुलपति अनशन स्थल पर स्वंय पहुचकर अनशनकारी
नेता से वार्ता करे और लिखित आश्वसन एवं करवाई की प्रति उपलब्ध कराये.
Post Top Ad
10 फ़रवरी 2015
Home
Unlabelled
रालोसपा ने कुलपति का पुतला जलाया
रालोसपा ने कुलपति का पुतला जलाया
Post Bottom Ad
Author Details
मधेपुरा खबर समाज में होने वाली हर घटनाओं के साथ ससमय आपके समक्ष प्रस्तुत है. देश भर में छुपी प्रतिभाओं को पहचान मिले, हम इसकी भरपूर कोशिश करते हैं. साथ हीं कुरीतियों एवं समाज में फैली बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाना हम अपना परम कर्तव्य समझते हैं और यही निष्पक्ष पत्रकारिता की नींव है. किसी भी प्रकार की खबरों के प्रकाशन के लिए संपर्क करें :-
मो. नं. - 7257835555, 9934996680
ई-मेल - madhepurakhabar@gmail.com









