प्रधानाध्यापक को दी गई विदाई सम्मानपूर्वक - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

9 फ़रवरी 2015

प्रधानाध्यापक को दी गई विदाई सम्मानपूर्वक

शहर के मस्जिद चौक स्थितउर्दू मध्य विधालय के प्रधानाध्यापक ताहा हसन की सेवानिवृति पर विदाई सह सम्मान का आयोजन किया गया. इस अवसर पर शिक्षा विभाग ने मौके पर ही उनके सेवान्त लाभ चेक प्रदान डॉ० यदुवंशी यादव ने कहा कि शिक्षक अपने व्यक्तित्व से ही सराहा जाता है. श्री ताहा  हसन ने बेहतर प्रधानाध्यापक और बेहरसंकुल प्रधान के रूप में भी प्रसिद्ध प्राप्त की है. उनकी सेवा निवृति के बाद भी आग्रह है कि वे समय –समय पर  विधालय आकर अपने अनुभव का लाभ विधालयप्रधान को दे. मो० हुसैन ने कहा कि शैक्षणिक माहौल बहेतरबनाने के लिये  मुझसे जितना बन पड़ा मैंने किया. शिक्षा विभाग के डीइओ एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने मुझे मेरा सेवान्त लाभ देकर अनुकरणीय कार्य किया है. इस अवसर पर सूर्यनारायण मंडल, बीआरसी आशीष कुमार, गणेश दास, महेश्वर राय, आदि मौजूद थे.  

Post Bottom Ad

Pages