अभाविप का 30 को बिहार बंद - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

29 मार्च 2015

अभाविप का 30 को बिहार बंद



बिहार विधान सभा का घेराव करने के क्रम में गुरुवार को पटना में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं पर पुलिस के द्वारा लाठियां चलाने और फायरिंग के दौरान घायल हुए मधेपुरा के अभाविप छात्र नेता राहुल यादव ने मधेपुरा पहुंचकर इक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया | अभाविप के कोशी विभाग संयोजक छात्र नेता राहुल यादव ने घटना का विवरण देते हुए बताया कि बिहार में गिरती शिक्षा व्यवस्था बिहार में सरकार के शिक्षा के प्रति उदासीनता शिक्षा में व्याप्त भ्रष्टाचार, अराजकता, को देखते हुए विद्यार्थी परिषद् अपनी मांग और समस्या लेकर पटना पहुंचे थे जहाँ निहत्थे छात्रों पर पुलिस ने बर्बरतापूर्ण कार्यवाही करते हुए जिस प्रकार से सरकार ने लाठियां चलवाई वो सरकार की कुव्यवस्था दर्शाती है | घटना के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् 29 मार्च को मशाल जुलूस तथा 30 मार्च को बिहार बंद करेगी | जानकारी दी गई कि अभाविप से जुड़े मधेपुरा के दो छात्र जिला संयोजक संतोष कुमार राज तथा उज्जवल कुमार पटना में पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिए गए हैं | प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रो० ललन प्रसाद आद्री, अभिषेक कुमार, रंजन कुमार, ईशा आलम, शशि कुमार, राशिद आलम, ऋतिक कुमार, सरफराज आलम आदि भी मौजूद थे |
.
 

Post Bottom Ad

Pages