रामनवमी के अवसर पर निकली गयी शोभायात्रा - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

29 मार्च 2015

रामनवमी के अवसर पर निकली गयी शोभायात्रा



भक्तिभाव और हर्षोल्लास के साथ रामनवमी मनाया गया | शहर में श्रद्धालुओं ने भव्य शोभा यात्रा निकली | जय श्री राम की जयघोष के साथ निकली गयी शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल हुए | शोभायात्रा के लिए शहर के रामजानकी मंदीर के पास सभी श्रद्धालु जाम हुए और कर्पूरी चौक होते हुए पुरे शहर का भ्रमण किया |  शोभा यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने पारंपरिक हथियार, जैसे तलवार, भाला आदि लेकर शहर के विभिन्न जगहों का भ्रमण किया | जिले में रामनवमी के दौरान हिन्दू-मुश्लिम समुदाय के लोगों ने आपस में सदभाव का प्रदर्शन भी किया | शहर के कई जगह मुस्लिम युवक भी रामनवमी की शोभा यात्रा का स्वागत करते दिखे | शहर में जिला प्रशासन ने विधि व्यवस्था के मद्देनजर विभिन्न चौक-चौराहों पर सुरक्षा के पुख्ता इन्तजाम कर रखे थे | जिला मुख्यालय के मस्जिद चौक पर जहाँ हुडदंगियों पर नजर रखने के लिए सदर एसडीओ विमल कुमार सिंह, एसडीपीओ कैलाश प्रसाद, अंचलाधिकारी उदय कृष्ण यादव, सदर थानाध्यक्ष मनीष कुमार, कमांडो विपिन कुमार की पूरी टीम विधि व्यवस्था को बनाये रखने के लिए लगातार गस्त लगते दिखे |

Post Bottom Ad

Pages