विश्व यक्ष्मा दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

25 मार्च 2015

विश्व यक्ष्मा दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली

विश्व यक्ष्मा दिवस पर सदर अस्पताल परिसर से मंगलवार की सुबह जागरूकता रैली निकाल गई। जागरूकता रैली को उप विकास आयुक्त मिथिलेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किए। रैली में चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी, आशा कार्यकर्ता के साथ-साथ स्काउट गाइड के छात्र भी शामिल थे। उपविकास आयुक्त ने कहा कि यक्ष्मा को लेकर राज्य सरकार पूरी तरह से सजग है। इसके इलाज की व्यवस्था जिलेभर के अस्पतालों में की गई है। इस बीमारी पर लोगों की जागरूकता से ही काबू पाया जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग भी समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रही है। लोगों को किया जागरूक: स्वास्थ्यकर्मी एवं स्काउट एंड गाइड के संयुक्त तत्वाधान में निकाली गई जागरूकता रैली शामिल लोगों ने शहर भर में भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया। जागरूकता रैली अस्पताल परिसर से निकल कर मुख्य बाजार, कर्पुरी चौक, पूर्वी बाईपास, समाहरणालय, बस स्टैण्ड, मस्जिद चौक होते हुए सदर अस्पताल वापस लौटी। रैली में शामिल लोगों ने यक्ष्मा के प्रति सजग रहने की बात कही प्रतिदिन 900 टीबी के रोगी की होती है मौत : देश में कुल आबादी के 40 प्रतिशत लोगों में यक्ष्मा के जीवाणु पाये जाते हैं। देश में प्रतिवर्ष 1.98 मिलियन टीबी के नए रोगी जुड़ते जा रहे हैं। प्रतिवर्ष 2.75 लाख टीबी रोगियों की मौत हो जाती है। प्रतिदिन 900 रोगी की मौत होती है। प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. एके वर्मा ने बताया कि टीबी एक ऐसी बीमारी है, जो माइक्रोबैक्टीरियम नामक जीवाणु से फैलता है, जो मुख्य रूप से फेफड़ों को रोगग्रस्त करता है। डॉ. वर्मा ने कहा कि टीबी से बचने के कई उपाय हैं। जिस व्यक्ति में टीबी के लक्षण दिखाई दे, उसे अविलंब सरकारी स्वास्थ्य केन्द्र पर जाकर बलगम की जांच करवाना चाहिए। रोग से ग्रसित रोगी को खांसते, छींकते समय मुंह पर कपड़े रखना चाहिए। चिकित्सक एवं डॉट्स प्रभाईडरों की देखरेख में नियमित समय पर दवा का सेवन करना चाहिए। जिले में सभी अस्पतालों में टीबी की दवा उपलब्ध है जागरूकता रैली में डीआईओ अखिलेश कुमार, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. श्रीनिवास प्रसाद, डीटीसी डॉ. फुल कुमार, डीपीएम मो. इमरान, डॉ. डीपी गुप्ता, डॉ. बीके गुप्ता, डॉ. अंजनी कुमार, सुनील यादव, गौतम कुमार, जयकृष्ण यादव, बिनोद कुमार, विमल, कमलेश कुमार, संजय झा, दीपक कुमार, पप्पू कुमार, निर्मल कुमार, संजीव साह, सत्येन्द्र कुमार, मो. नसीम अख्तर, रामनरेश कामती, श्रीकुमार यादव, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, योगेश कुमार, विवेक कुमार विमल, विजय कुमार, सपना कुमारी, अस्पताल मैनेजर संजीव सिन्हा सहित अन्य मौजूद थे।

Post Bottom Ad

Pages