जिले में कई जगहों पर छात्रवृत्ति वितरण की मांग को लेकर स्कूली छात्रों का
विरोध प्रदर्शन जारी है | सदर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विधालय रहुआ के छात्रों
ने मंगलवार को समाहरणालय के सामने विरोध प्रदर्शन
कर रोड जाम किया और डीएम को भी घेरा |इन छात्रों का कहना था कि उनलोगों के स्कूल
में वर्ष 2013 की छात्रवृत्ति का वितरण नही किया जा सका है | छात्रवृत्ति की मांग
करने पर स्कूल प्रधान और शिक्षक टाल मटोल कर देते है | समाहरणालय मेन गेट के सामने
लगभग तीन दर्जन से अधिक जमा हुए स्कूली बच्चों ने समाहरणालय से निकलने के क्रम में
डीएम की गाड़ी को घेर लिया और अपनी मांगों से उन्हें अवगत कराया | डीएम गोपाल मीणा
ने छात्रों की बाते सुनने के बाद उन्हें छात्रवृत्ति दिलाने का आश्वसन दिया |
उन्होंने कहा कि डीईओ को इसके लिए निर्देश दिया जाएगा | छात्र छात्राओ के साथ
मौजूद अभिभावकों ने भी स्कूल प्रबंधन की आशंका व्यक्त की छात्रवृत्ति का वितरण कराने और दोषी पर करवाई
करने की मांग डीएम से की |
Post Top Ad
25 मार्च 2015
Home
Unlabelled
छात्रवृत्ति नहीं मिलने पर छात्रों ने किया डीएम का घेराव
छात्रवृत्ति नहीं मिलने पर छात्रों ने किया डीएम का घेराव
Post Bottom Ad
Author Details
मधेपुरा खबर समाज में होने वाली हर घटनाओं के साथ ससमय आपके समक्ष प्रस्तुत है. देश भर में छुपी प्रतिभाओं को पहचान मिले, हम इसकी भरपूर कोशिश करते हैं. साथ हीं कुरीतियों एवं समाज में फैली बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाना हम अपना परम कर्तव्य समझते हैं और यही निष्पक्ष पत्रकारिता की नींव है. किसी भी प्रकार की खबरों के प्रकाशन के लिए संपर्क करें :-
मो. नं. - 7257835555, 9934996680
ई-मेल - madhepurakhabar@gmail.com









