अभविप करगी विधानसभा का घैराव - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

1 मार्च 2015

अभविप करगी विधानसभा का घैराव

बिहार की बदहाल शिक्षा व्यवस्था, अराजकता एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ आगामी 26 मार्च को अभविप द्वारा पटना में आहूत छात्र रैली सह विधानसभा घैराव की सफलता को लेकर मधेपुरा जिला कार्यकर्ताओ की बैठक आयोजित की गई | बैठक में रैली की तैयारी को समीक्षा उपरांत पूर्व प्रदेश मंत्री सह बीएनएमयू रैली प्रभारी प्रवीण कुमार ने कहा कि कॉलेज में शिक्षकों की कमी, छात्रवास की जर्जर व्यवस्था, छात्र संघ चुनाव का न होना, बरोजगारी कॉलेज से लेकर विवि तक भ्रष्टाचार सहित छात्रों की कई ज्वलंत समस्याओ को लेकर यह रैली आयोजित है, जिसमे सम्पूर्ण बिहार से 1 लाख छात्र सहित छात्र इस रैली  में न सिर्फ भाग लेगे बल्कि बिहार समेत मंडल विवि की बदहाल शिक्षा व्यवस्था पर जबाब मांगेगी |श्री कुमार ने कहा कि रैली की सफलता के लिए यहाँ बड़े पैमाने पे प्रचार प्रसार प्रारभ्भ कर दिया गया है बड़ी रैली के समथर्न में छात्र का पंजीयन अभियान जारी है | इस मौके पर जिला प्रमुख डॉ अवधेश कुमार सिंह, कोशी विभाग संयोजक राहुल कुमार यादव, संतोष कुमार, अभिषेक कुमार,  रंजन कुमार, सियाराम भारती, आमोद कुमार, रुपेश कुमार, मदन कुमार, राशिद आलम, इकवाल, शशी कुमार, ऋतिक,प्रकाश, नितेश आकाश प्रो० दिलीप कुमार, मौसम कुमार, सहित बड़ी सख्या में छात्र अपस्थित थे |  

Post Bottom Ad

Pages