होली को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

2 मार्च 2015

होली को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित



होली में हुडदंगियो से निपटने तथा होली दोनों सम्प्रदाय के बीच सौहार्दपूर्वक वातावरण में मने इस वावत रविवार की सदर थाना परिसर में एस डी ओ विमल कुमार सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई | बैठक में व्यापारी, यार्ड पार्षद तथा वि जीवियो ने शिरकत दी | एस डी ओ श्री सिंह ने उपस्थित दोनों समुदाय से कहा कि होली पवित्र त्यौहार है | होली को आपसी भाईचारा एवं सौहार्दपूर्वक वातावरण में मनाने की अपील की | एस डी ओ ने होली शांतिपूर्ण रूप में मने इसके लिए सुझाव की मांग की | बैठक में होली के मौके पर पिछले दरवाजे शराव बिक्री पर रोक लगाने, शहर के पुराणी बजार, मस्जिद चौक तथा भिरखी चौक पर हुडदंगियो पर नजर कसने के लिए पुलिस बल तैनात से होली के दौरान मनचले युवक द्वारा वाइक का सेलेसर खोलकर तथा वाइक तीन चार बैठ बाइक चलाने पर रोक लगाने पर विशेष नजर रखने की वाट कही | वही मो० शौकत अली मो० कमरुल तथा मो० करी ने मुस्लमान भाइयो से अपील किया कि होली के दौरान किसी मुस्लिम भाइयो कोई रंग डाल देता है तो उन्हें अन्यथा न लेगे | रंग से कोई अपवित्र नही होता है | उन्होंने दोनों समुदाय को मिलकर होली मानने की अपील की | जबकि गणेश गुप्ता, जिला व्यापार संघ  के अध्यक्ष योगेन्द्र प्रणसुखका, रामकुष्ण यादव ध्यानी यादव ने होली पर हुडदंग नही करने की अपील की है | थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा की होली में विशेष चौकसी वर्ती जायेगी साथ जो सुझव दिया गया उनपर विशेष ध्यान दिया जायेगा | बैठक में अशोक सोमानी, योगेन्द्र गुप्ता, वार्ड पार्षद रवि शंकर यादव, राकेश कुमार “डब्बू”, मुकेश कुमार सहित दर्जन लोग उपस्थित थे |        

Post Bottom Ad

Pages