होली मिलन समारोह आज - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

3 मार्च 2015

होली मिलन समारोह आज

भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा), मधेपुरा द्वारा 03 मार्च को होली मिलन समारोह कार्यक्रम करने का निर्णय इप्टा रंगर्मियो ने लिया है | मधेपुरा इप्टा के वरिष्ठ रंगकर्मी अमित आनंद ने बताया की 03 मार्च को संध्या 5 बजे से इप्टा कार्यालय ,राजेन्द्र नगर परिसर वार्ड 21 में होली मिलन समारोह व फाग झमाझम का आयोजन किया जायेगा | इप्टा के सचिव तुरवसु ने बताया की इस कार्यक्रम में मधेपुरा के कवियों द्वारा एक से बढ़कर एक हास्य मनोरंजन होगा | साथ ही हास्य कवि सम्मलेन के बाद स्थानीय कलाकारों द्वारा गीत-संगीत का भी आयोजन होना है | इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संतोष कुमार, बिकाश कुमार, सुनीत साना, सुभाष चन्द्र, विशाल कुमार, अंजली कुमारी, नन्दनी कुमारी सहित अन्य रंगकर्मी लगे हुए हैं |       

Post Bottom Ad

Pages