सदर थाना क्षेत्र के साहुगढ़ पंचायत दो के भगवानपुर टोला में शनिवार की देर शाम गाय द्वारा घास खाने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक रविन्द्र यादव की पत्नी पूनम देवी ने सदर थाना में दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि हम लोग अपने दरवाजे पर बैठे थे। इसी बीच रघु यादव की गाय घास खाने आई। गाय को भगाने के लिए उसे डांटा गया इसी पर आक्रोशित रघु यादव, अशोक यादव, बेनी यादव, अनेलाल यादव, बदियल यादव, चंद्रिका देवी तथा नीलम देवी लाठी और फरसा से लैस होकर आए और रविन्द्र यादव पर हमला कर दिया जिसमें उसकी मौत हो गई। घटना की पुष्टि करते हुए सदर थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा कि मृतक की पत्नी के बयान पर सदर थाना में मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है। हत्या के बाद आरोपी फरार है।
Post Top Ad
23 मार्च 2015
Home
Unlabelled
गाय द्वारा घास खाने पर हुए विवाद में एक व्यक्ति की हत्या
गाय द्वारा घास खाने पर हुए विवाद में एक व्यक्ति की हत्या
Post Bottom Ad
Author Details
मधेपुरा खबर समाज में होने वाली हर घटनाओं के साथ ससमय आपके समक्ष प्रस्तुत है. देश भर में छुपी प्रतिभाओं को पहचान मिले, हम इसकी भरपूर कोशिश करते हैं. साथ हीं कुरीतियों एवं समाज में फैली बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाना हम अपना परम कर्तव्य समझते हैं और यही निष्पक्ष पत्रकारिता की नींव है. किसी भी प्रकार की खबरों के प्रकाशन के लिए संपर्क करें :-
मो. नं. - 7257835555, 9934996680
ई-मेल - madhepurakhabar@gmail.com









