बिहार दिवस के मौके पर टीपी कॉलेज के मैदान 15 -15 ओवर के खेले गये मैच मीडिया एलेवन और प्रशासन एलेवन के बीच फैसी
क्रिकेट मैच खेला गया | जिसमे प्रशासन ने टॉस जीत कर पहले बल्ले बाजी करने का
फेसला किया | एसपी आशीष भरती एवं डीएम गोपाल मीणा ने पारी की शुरूआत की | डीएम गोपाल मीणा 2 रन बना कर पबलियन लोट गये | उसके
बाद बल्लेबाजी करने आये नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी लखीन्द्र पासवान ने
धुआंधार पारी खेलते हुए अर्द्धशतक जड़ा | एसपी आशीष भरती ने भी 22 रन बनाते हुए
पबलियन लोट गये | सुमित कुमार के 39 रनों के मदद से प्रशासन एलेवन ने 15 ओवर में 133 रनों का
सम्मनजनक स्कोर खड़ा किया | मीडिया एलेवन की ओर से नीरज कुमार ने 3 अमिताभ ने 2 एवं
सुभाष और ईश्वरचन्द्र ने एक एक विकेट हासिल किये | मीडिया एलेवन की ओर से सलामी
जोड़ी के रूप में कप्तान अमिताभ एवं नीरज ने पारी की शुरुआत की |नीरज 10 रन बनाकर
आउट हो गए, इसके बाद बैटिंग करने आए ईश्वरचन्द्र भगत ने ओपनर अमिताभ के साथ मिल कर
पारी संभाला | श्री भगत के 18 रन बनाकर आउट होने के बाद मिडिया एलेवन का कोई भी
बल्लेबाज रन नहीं बना सका |हालांकि एक छोर से कप्तानी पारी खेलते हुए अमिताभ ने
मैच की वापसी करने का भरपूर प्रयास किया लेकिन किसी बल्लेबाज का साथ नहीं मिलने से
मिडिया एलेवनकी टीम निधर्रित 15 ओवर में 6 विकेट पर 93 रन बना सकी |अमिताभ 41 रन
बनाकर नाबाद रहे | प्रशासन एलेवन के
लखीन्द्र पासवान व एसपी आशीष भरती ने दो दो एनडीसी प्रदीप झा तथा सुमित ने
एक एक विकेट लिया | खेल समाप्ति के बाद मंत्री नरेन्द्र नारायण यादव ने विजेता तथा
उपविजेता टीम को शील्ड प्रदान किया तथा टीपी कॉलेज को ओर से खिलाड़ियों को मेडल और ट्रोफी
दिया गया | टीपी कॉलेज की ओर से अतिथियों को बुके देकर स्वागत किया | लखीन्द्र पासवान को मैन ऑफ़ द मैच, नीरज को बेस्ट
बोलीग का पुरस्कार दिया गया | अंपायरिग संजीव कुमार और गोपाल कृष्ण प्रेम ने की | स्कोरिंग
मोटा भाई के द्वारा किया गया | इस अवसर पर एसडीएम विमल कुमार सिंह, एडीएम अबरार
अहमद कमर, थानाध्यक्ष मनीष कुमार, इस्पेक्टर नवीन कुमार, एमविआई उपेन्द्र राव
राकेश कुमार, प्रदीप कुमार झा, मुरारी सिंह, तुर्वसु, सुलेंद्र, राजीव, ओम प्रकाश
कुमार, पृथ्वीराज यदुवंशी, शौकत अली, दिलुखुश कुमार, सुभाषचंद्र, विजय कुमार आदि
उपस्थित थे |
Post Top Ad
23 मार्च 2015
Home
Unlabelled
मिडिया को प्राशसन ने 40 रनों से हराया
मिडिया को प्राशसन ने 40 रनों से हराया
Post Bottom Ad
Author Details
मधेपुरा खबर समाज में होने वाली हर घटनाओं के साथ ससमय आपके समक्ष प्रस्तुत है. देश भर में छुपी प्रतिभाओं को पहचान मिले, हम इसकी भरपूर कोशिश करते हैं. साथ हीं कुरीतियों एवं समाज में फैली बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाना हम अपना परम कर्तव्य समझते हैं और यही निष्पक्ष पत्रकारिता की नींव है. किसी भी प्रकार की खबरों के प्रकाशन के लिए संपर्क करें :-
मो. नं. - 7257835555, 9934996680
ई-मेल - madhepurakhabar@gmail.com









