लाठीचार्ज के खिलाफ सीएम का पुतला फूंका - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

28 मार्च 2015

लाठीचार्ज के खिलाफ सीएम का पुतला फूंका

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पर प्रदर्शन के दौरान पटना में हुए लाठी चार्ज व फाय¨रग के विरोध में कार्यकर्ताओं ने शहर के कर्पूरी चौक पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार को तानाशाह व छात्र विरोधी बताते हुए जमकर नारेबाजी की। जिला संयोजक संतोष कुमार राज ने कहा कि नीतीश कुमार को छात्रों पर लाठी चार्ज कराना काफी महंगा साबित  होगा। मौके पर नीतीश कुमार, अनमोल, अभिमन्यु, अतुल कुमार, भवेश कुमार, रुपेश कुमार आदि मौजूद थे |

Post Bottom Ad

Pages