चैती नवरात्रा को लेकर जिले में उत्सवी माहौल है। शहर स्थित वार्ड संख्या नौ के खेदन बाबा चौक पर मां चैती दुर्गा मेला का भव्य आयोजन किया गया है। मेला में गजल संध्या से लेकर कुश्ती प्रतियोगिता तक का भव्य आयोजन किया गया है। मेले में बच्चों के मनोरंजन का खास ध्यान रखा गया है। मेला समिति के अध्यक्ष बिहार सरकार के पूर्व मंत्री राजेन्द्र प्रसाद यादव बनाये गये हैं। मेला व्यवस्थापक के रूप में सक्रिय नगर परिषद के मुख्य पार्षद विशाल कुमार बबलू ने बताया कि मां का महागौरी रूप में जन्म हुआ तथा अष्टमी के ही दिन भगवती जगरना एवं नशा पूजा का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि शनिवार की संध्या में बिहार के प्रसिद्ध गजल गायक संजीव कुमार अपने पूरे टीम के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे। वहीं रविवार एवं सोमवार भव्य दंगल का आयोजन किया गया है। मुख्य पार्षद श्री बबलू ने बताया कि मेला में बच्चों के मनोरंजन का खास ध्यान रखा गया है जिसमें कई प्रकार के झूले लगाये गये हैं। साथ ही स्वादिष्ट व्यंजनों एवं मिठाइयों आदि का भी लुफ्त आम नागरिक उठा सकते हैं। पूजन व्यवस्था में मुख्य रूप से पंडित अजय झा, ज्योतिष बबलू झा, संतोष झा एवं पप्पू झा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मां का अष्टमी पूजा किया। मेला समिति के सदस्यों में मुख्य रूप से पांडव यादव, विलास पासवान, जय कुमार यादव, शंकर, गौरी शंकर आरविन्द कुमार, नुनु, चंदन, मनोज यादव, राजो पासवान सहित दर्जनों कार्यकर्ता सक्रिय दिखे।
Post Top Ad
28 मार्च 2015
Home
Unlabelled
मां के दर्शन को श्रद्धालुओ की उमड़े भीड़
मां के दर्शन को श्रद्धालुओ की उमड़े भीड़
Post Bottom Ad
Author Details
मधेपुरा खबर समाज में होने वाली हर घटनाओं के साथ ससमय आपके समक्ष प्रस्तुत है. देश भर में छुपी प्रतिभाओं को पहचान मिले, हम इसकी भरपूर कोशिश करते हैं. साथ हीं कुरीतियों एवं समाज में फैली बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाना हम अपना परम कर्तव्य समझते हैं और यही निष्पक्ष पत्रकारिता की नींव है. किसी भी प्रकार की खबरों के प्रकाशन के लिए संपर्क करें :-
मो. नं. - 7257835555, 9934996680
ई-मेल - madhepurakhabar@gmail.com









