मैट्रिक परीक्षा के तीसरे वीक्षक व पुलिस में झड़प - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

20 मार्च 2015

मैट्रिक परीक्षा के तीसरे वीक्षक व पुलिस में झड़प

मैट्रिक परीक्षा के दौरान केशव कन्या उच्च विद्यालय केन्द्र पर शिक्षक सह विक्षक तथा तैनात पुलिस कर्मी के बीच मारपीट के कारण गुरुवार को काफी हंगामा हुआ। पुलिस ने शिक्षक को हिरासत में ले लिया है। उसके बाद गुस्साये शिक्षकों ने परीक्षा के बाद करीब दो घंटे तक कॉपी को रोके रहा। बाद में प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद कॉपी जमा कराया गया। उसके बाद शिक्षकों ने एनएच 107 को जाम कर दिया। साथ ही पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। इधर शिक्षक संघ का कहना है कि प्रशासन फौरन उस पुलिस कर्मी पर कार्यवाही करें वर्ना शिक्षक परीक्षा का बहिष्कार करेंगे। मालूम हो कि मैट्रिक परीक्षा की दूसरी पाली में लड़कियां प्रवेश को लेकर केन्द्राधीक्षक ने पुलिस बल तैनात किये थे। बिना जांच के ही लड़कियों के प्रवेश पर विद्यालय के शिक्षक विक्रम कुमार ने मौजूद सिपाही से क्रमश: भेजने का निवेदन किया। जिसपर पुलिस ने अपने तरीके को सही ठहराते हुए लड़कियों को अंदर जाने दे रहे थे। इस प्रकरण के बाद शिक्षक व पुलिस के बीच कहासुनी शुरू होने लगी उसके बाद मारपीट होने लगी। पुलिस के इस हरकत का शिक्षक सहित लोगों ने भी विरोध शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही सदर डीएसपी कैलाश प्रसाद व अनुमंडलाधिकारी बिमल सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों को डांट पिलाई। बाद में एसडीपीओ ने वीक्षक विक्रम कुमार को अपने साथ ले गये। पुलिस द्वारा शिक्षक को ले जाने की खबर की जानकारी मिलते ही शिक्षक एकजुट हो गये तथा केन्द्र की पुस्तक को दो घंटे परीक्षा समाप्ति के बाद तक रोके रखा। बाद में एसडीओ द्वारा मध्यस्था के बाद शिक्षकों ने कॉपी को जाने दिया।

Post Bottom Ad

Pages