जिला मुख्यालय के पार्वती विज्ञान महाविद्यालय के पास गुरूवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब मैट्रिक परीक्षा दिलाने आए युवक को बोलेरो पर सवार पांच लोगों ने अगुआ कर लिया। इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक आशीष भारती को दी गई। सूचना मिलते ही उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए कमांडो दस्ते को अपहरणकर्ताओं को पीछा करने को कहा। कमांडो दस्ता के जवानों ने बेलारी ओपी के पास हुलिया के आधार पर सफेद रंग की बिना नंबर के बोलेरो को दबोच लिया और उस पर सवार पांच लोगों को सदर थाना ले आया। किंतु सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के सिंगिओन निवासी अपहृत दीपक कुमार ने जब सदर थानाध्यक्ष मनीष कुमार को यह जानकारी दी कि आपसी विवाद के कारण मुझे ले जाया गया था और अब स्वयं लौट रहे हैं तो बोलेरो मालिक संजय कुमार यादव सहित पांच लोगों को मुक्त कर दिया गया। जानकारी के अनुसार दीपक अपने रिश्तेदार को परीक्षा दिलाने पार्वती कालेज परीक्षा केन्द्र पर आया था। इसी बीच बोलेरो पर सवार पांच लोगों ने उसे अगुआ कर लिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि बोलेरो कुमारखंड की ओर गई है जिसमें पांच युवक सवार थे। बोलेरो बिना नंबर का था और उस पर सिंदूर लगा था। इसी हुलिया पर कमांडो दस्ता ने सिंहेश्वर से अपनी नई बोलेरो का पूजा करा कर घर जा रहे नरपतगंज थाना के पोसताहा निवासी संजय कुमार सहित पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद संतुष्ट पुलिस उसे छोड़ने का विचार ही कर रही थी कि अपहृत का फोन आ गया जिसके कारण उसे छोड़ दिया गया। पांच घंटे तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामा ने पुलिस को परेशान कर दिया।