जिले के सहकारिता पैक्स अध्यक्ष इन दिनों खासे परेशान हैं। एसएफसी से धान खरीद कार्य में बढ़ रही औपचारिकताओं को पूरा करने में परेशान इन पैक्स अध्यक्षों की एक बड़ी परेशानी यह भी है कि 31 मार्च तक ही धान क्रय की अंतिम तिथि है। परेशान पैक्स प्रबंधकों ने एसएफसी के जिला प्रबंधक और जिलाधिकारी से भी अपनी समस्या बतायी है। उनकी समस्या यह है कि एसएफसी का गोदाम एक दो दिन धान क्रय कर ही भर जाता है और फिर धान क्रय बंद हो जाता है। गत तीन माह में मात्र 20 दिन ही धान क्रय की बात कहते हुए पैक्स अध्यक्षों का कहना है कि अभी भी पैक्स अध्यक्षों के पास 121930 क्विंटल धान रखा है। लेकिन 31 मार्च के बाद क्रय बंद होगी तो किसान इन्हीं पैक्स अध्यक्षों की खबर लेंगे। पैक्स अध्यक्षों ने यह भी आरोप लगाया है कि बार बार नियम बदलकर उन्हें परेशान किया जा रहा है। राज्य में एक मात्र मधेपुरा जिला में ही पैक्सों को कैश क्रेडिट की सुविधा नहीं दी गई है, जो जनप्रतिनिधियों का अपमान है। इन सब समस्याओं का निदान तत्काल यही है कि धान क्रय की अंतिम तिथि 31 मार्च से बढ़ाकर 30 अप्रैल 2015 किया जाय। बाद में पैक्स अध्यक्षों ने बैठक कर जिला पैक्स अध्यक्ष संघ का गठन कर मुख्य मंत्री से धान क्रय का अंतिम तिथि तय करने का निर्णय लिया। गठित संघ में दीपक कुमार अध्यक्ष, रंजन कुमार को सचिव, अशोक कुमार और भूषण चौधरी को कोषाध्यक्ष, आलोक कुमार और अमित कुमार को उपाध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना गया। संघ के प्रवक्ता दिलीप कुमार और दीपनारायण यादव को चुना गया है जबकि मंटू यादव, सुरेन्द्र मेहता, महेन्द्र मंडल, रंधीर सिंह, गोपाल कुमार, शशिकांत झा, निरंजन यादव एवं ब्रजमोहन यादव कार्यकारिणी सदस्य बनाये गये हैं।
Post Top Ad
14 मार्च 2015
Home
Unlabelled
पैक्स अध्यक्षों ने किया जिला संघ का गठन
पैक्स अध्यक्षों ने किया जिला संघ का गठन
Post Bottom Ad
Author Details
मधेपुरा खबर समाज में होने वाली हर घटनाओं के साथ ससमय आपके समक्ष प्रस्तुत है. देश भर में छुपी प्रतिभाओं को पहचान मिले, हम इसकी भरपूर कोशिश करते हैं. साथ हीं कुरीतियों एवं समाज में फैली बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाना हम अपना परम कर्तव्य समझते हैं और यही निष्पक्ष पत्रकारिता की नींव है. किसी भी प्रकार की खबरों के प्रकाशन के लिए संपर्क करें :-
मो. नं. - 7257835555, 9934996680
ई-मेल - madhepurakhabar@gmail.com









