बंदोबस्ती से उत्पाद विभाग को मिले दो करोड़ - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

14 मार्च 2015

बंदोबस्ती से उत्पाद विभाग को मिले दो करोड़

जिलाधिकारी गोपाल मीणा के समक्ष शुक्रवार को जिले के शराब दुकानों की हुई बंदोबस्ती शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गयी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 56 समूहों में कुल 147 दुकानों में से 54 समूहों की 103 शराब दुकानों का बन्दोबस्त लॉटरी के जरिये सम्पन्न कराया गया। ज्ञातव्य है कि शराब दुकानों की बन्दोबस्ती में इस बार भी आवेदकों की भारी भीड़ उमड़ी थी। लेकिन जिन समूहों की बंदोबस्ती होनी थी, उसके आवेदकों या प्रतिनिधियों को ही समाहरणालय में प्रवेश की अनुमति मिली। सभागार के अन्दर चल रहे बन्दोबस्ती की लॉटरी को दो-दो स्थानों पर सीधा प्रसारण कर दिखाया जा रहा था। पूरी तरह पारदर्शी व्यवस्था के बीच हुई बन्दोबस्ती के बाद जिलाधिकारी श्री मीणा ने सभी पदाधिकारियों, पुलिस कर्मियों और आवेदकों को शांतिपूर्ण व्यवस्था में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। उत्पाद अधीक्षक केशव कुमार झा ने बताया कि इस बार आवेदनों से लगभग 83 लाख रूपये की आय हुई जबकि अग्रिम अनुमति शुल्क के रूप में लगभग सवा करोड़ रूपये की आय प्राप्त हुई है।

Post Bottom Ad

Pages