कौशिकी पुस्तकालय भवन का उद्घाटन - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

20 मार्च 2015

कौशिकी पुस्तकालय भवन का उद्घाटन



लोहिया जन्म शताब्दी एवं शहादत दिवस के अवसर पर श्री विजय कुमार वर्मा जी के स्थानीय विकास मद की इक्कीस लाख की राशी से दो मंजिल कौशिकी पुस्तकालय भवन का  उद्घाटन  डॉ० रमेन्द्र कुमार यादव “रवि” के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ | अध्यक्षता करते हुए माननीय विधान पार्षद ने घोषणा की कि इस भवन का नाम मधेपुरा के गुरुओं के गुरु श्रद्देय युगल शास्त्री प्रेम भवन होगा | आरम्भ में स्वागताध्यक्ष वरिष्ट साहित्यकार हरिशंकर श्रीवास्तव शलभ ने अतिथियों का स्वागत किया तथा पुस्तकालय हेतु अन्यान्य उपकरण की आपूर्ति के लिए पार्षद महोदय से अनुरोध किया | सम्मेलन के सचिव डॉ० भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी ने अपने सम्बोधन में कहा कि स्थापित साहित्यकारों की पुस्तके के साथ – साथ स्थानीय साहित्यकारों की पुस्तके भी मंडल विवि को शोधकर्ताओं के लिए उपलब्ध कराई जायेगी | इस अवसर पर समारोह में जिन्होंने अपना विचार व्यत्क किया वे है डॉ० के. के मंडल पूर्व प्रति कुलपति, सचिन्द्र महतो पूर्व कुलसचिव, प्रो० श्यामल किशोर यादव, डॉ० अलोक कुमार, तेज नारायण,पूर्व विधायक परमेश्वरी प्रसाद निराला, श्री मती तारा शरण, डॉ० विजेन्द्र कुमार, डॉ० अरविन्द, प्रमोद प्रभाकर,रमण जी, डॉ० नीरज पासवान, उल्लास मुखर्जी, गणेश जी, जयकांत यादव, अमरेश कुमार, रधुनाथ यादव सहित कई गन्यमान्य उपस्थित थे |          



Post Bottom Ad

Pages