अधिवक्ता संघ चुनाव को लेकर गहमागहमी तेज - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

27 मार्च 2015

अधिवक्ता संघ चुनाव को लेकर गहमागहमी तेज



अधिवक्ता संघ के चुनाव को लेकर हाईकोर्ट से मिली हरी झंडी के बाद यहां हलचल तेज हो गई है। वहीं कोर्ट द्वारा तीन शीर्ष पद को छोड़कर उम्र सीमा घटाने के बाद पुन: बड़ी संख्या में प्रत्याशी खड़ा होने से चुनाव रोचक होने की उम्मीद है। पूर्व में नामंाकन किए प्रत्याशी फिर से अपना नामांकन दाखिल करेंगे। फिर से होगा नामांकन जिला अधिवक्ता संघ के निर्वाचन पदाधिकारी ओमप्रकाश व उप निर्वाचन पदाधिकारी रविन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि 27 मार्च को मतदाता सूचि का प्रकाशन होगा। 30 मार्च तक आपत्ति ली जाएगी। वहीं तीन सदस्य कमीटि द्वारा दो अप्रैल को मतदाता सूची प्रकाशन होगा। चार से छहअप्रैल तक नामांकन दाखिल किया जा सकेगा। सात अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। आठ अप्रैल तक नाम वापसी लिया जा सकता है। वहीं 15 अप्रैल को चुनाव होगा। फैसले का होगा व्यापक असर उच्च न्यायालय के फैसले का असर अधिवक्ता संघ चुनाव पर भी व्यापक रूप से पड़ने की उम्मीद है। जानकार बताते हैं कि उपर के शीर्ष तीन पद को छोड़ शेष की उम्र घटने से कई ऐसे युवा अधिवक्ता भी अपने से सीनियर अधिवक्ता के खिलाफ खड़े हो सकते है। इसके लिए बकायदा कई ने ताल भी ठोक दिया है। वहीं अध्यक्ष,उपाध्यक्ष व सचिव के लिए एक हजार रूपया नामांकन शुल्क लगेगा।अन्य के लिए पांच सौ रूपया वहीं कार्यकारणी सदस्य के लिए 250 रूपया लगेगा।

Post Bottom Ad

Pages