कलाकारों ने किया महोत्सव का वहिष्कार - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

9 मार्च 2015

कलाकारों ने किया महोत्सव का वहिष्कार

रविवार को मधेपुरा शहर स्थित बड़ी दुर्गा स्थान में जिले के तमाम वरीय कलाकारों की आपात बैठक बुलाई गई जिसमें एकस्वर से जिले के कलाकारों ने जिला प्रशासन के अड़ियल रवैये पर विरोध जताते हुए सिंहेश्वर महोत्सव का बहिष्कार करने का फैसला लिया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए वरीय कलाकार रामस्वरूप प्रसाद यादव ने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन स्थानीय कलाकारों को बंधुआ मजदूर समझ लिया है। हम कलाकारों के पास सम्मान के सिवा कुछ नहीं है। फिर भी जिला प्रशासन हमलोगों के सम्मान के हनन पर तुला हुआ है। बैठक में यह सर्वसम्मत फैसला लिया गया कि जिला प्रशासन के तानाशाही रवैये के विरूद्ध में सिंहेश्वर महोत्सव का बहिष्कार करते हैं। साथ ही फैसला लिया गया कि आयोजन स्थल पर सभी कलाकार काला बिल्ला लगाकर प्रदर्शन करेंगे। बैठक में मुख्य रूप से वरीय कलाकार प्रो. अरूण कुमार बच्चन, प्रो. रीता कुमारी, रेखा यादव, हेमा कुमारी कश्यप, सुभाष कुमार, तुरर्वषु, पी. यदुवंशी, सुनीत सना, विनोद केशरी, रौशन कुमार, राजीव रेजन सिंह उर्फ भोला, शंभू साधारण, मो. हारूण समेत दर्जनों कलाकार उपस्थित हुए। मंत्री के समक्ष प्रदर्शन: महोत्सव के दौरान जैसे ही मंत्री नरेंद्र नरायण यादव उद्घाटन के लिए मंच पर पहुंचते ही स्थानीय कलाकारों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। कलाकार अपने मुंह पर कालापट्टी बांधकर जिला प्रशासन के विरोध में प्रदर्शन किया।

Post Bottom Ad

Pages