सदस्यता अभियान को तेज करेगी भाजपा - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

11 मार्च 2015

सदस्यता अभियान को तेज करेगी भाजपा

भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक मंगलवार को नगर भवन में जिलाध्यक्ष अनिल यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिले भर में चल रहे सदस्यता अभियान पर समीक्षा की गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद प्रदेश उपाध्यक्ष रामनरेश सिंह ने कहा कि भाजपा एक राजनीतिक पार्टी के साथ-साथ एक विचारधारा है। राष्ट्रीय संस्कृति व सामाजिक विचारधारा के आधार पर सबका साथ सबका हाथ के आधार पर कार्य करती है। ऐसे में पार्टी की रीढ़ हमारे कार्यकत्र्ता की जिम्मेदारी है कि आने वाले समय में दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी की सोच व विचारधारा लोगों के लिए क्या सोचती है। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक पार्टी भाजपा से मोदी शासनकाल का हिसाब मांग रही है। लेकिन एकात्मक सत्ता में विश्वास करने वाली पार्टी बताए कि उसने आजादी के बाद क्या-क्या देश को दिया। उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल को राष्ट्रीय अध्यक्ष पटना में कार्यकत्र्ता समागम में भाग लेंगे। इसके लिए प्रति बूथ एक सौ कार्यकत्र्ता के पटना आने का भी आह्वान किया। सहरसा के पूर्व विधायक संजीव कुमार झा ने कहा कि व‌र्त्तमान समय में बिहार में किस तरह की शासन व्यवस्था काम कर रही है। ये किसी से छिपा नहीं है। भाजपा तो आज भी अपने सिद्धांत व विचारधारा पर चल रही है। लेकिन जो पार्टी बिना विचारधारा के साथ देश का बंटाधार करने पर तुली है। उसका हिसाब जनता लेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि सदस्यता अभियान को लक्ष्य बनाकर कार्य करें। जिला सदस्यता प्रभारी आनंद मंडल ने कहा कि वर्तमान में जिला में प्रत्येक दिन पंद्रह सौ कार्यकत्र्ता बन रहे हैं। जबकि इसको दो गूणा करने की जरूरत हैं। सहायक सदस्यता प्रभारी दिल मोहन सिंह ने कहा कि कार्यकत्र्ता अपना घ्यान केवल गांव पर केन्द्रीत करें। पूर्व मंत्री व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविंद्र चरण यादव ने कहा कि राज्य अराजकता व लालफीताशाही के चंगुल में है। पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद यादव व जयप्रकाश यादव ने कहा कि अगामी सरकार भाजपा की होगी लेकिन यह संकल्प हम सभी को लेना होगा। पूर्व मुख्य पार्षद विजय यादव ने कहा कि अब समय आ गया है कि जिला के सभी विघानसभा में कमल का फूल खिलें। जिला परिषद उपाध्यक्ष मोनू झा ने कहा कि हमलोगों का अगला लक्ष्य समाज के वंचित लोगों को पाट्री से जोड़े। इस मौके पर महामंत्री दिलीप सिंह,पूर्व डीडीसी गणेशी रमण राम,जिला मीडिया प्रभारी गणेश गुंजन,मानवाधिकार मंच के जिलाध्यक्ष मणिन्द्र दास,शिक्षा मंच के जिलाध्यक्ष प्रो. त्रिभूवन मंडल,सहकारिता मंच के विजय कुमार मेहता,महादलित मंच के जिलाध्यक्ष नेपाली रजक,अधिवक्ता मंच के बालकिशोर यादव,सीमा कुमारी,वेदानंद चौधरी,विरेन्द्र चौघरी,युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मंटु यादव,नगर अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव,मुरलीगंज अध्यक्ष मुकेश सिंह,उदाकिशुनगंज के अध्यक्ष प्रो. श्यामल किशोर सिंह,शशिकांत झा,सुबोध सिंह,श्यामल किशोर सिंह आदि उपस्थित थे।

Post Bottom Ad

Pages