
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् का बिहार बंद मधेपुरा में कई घंटे तक असरदार दिखा, इस दौरान मधेपुरा पुलिस प्रशासन ने एक दर्जन छात्र नेताओं को गिरफ्तार किया है | पटना में गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ अभाविप का पूर्व घोषित बिहार बंद के दौरान सोमवार को मधेपुरा में अभाविप कार्यकर्ता सुबह से ही बंद को सफल बनाने के लिए सड़कों पर उतर आए और जिला मुख्यालय के कर्पूरी चौक, बस स्टैंड तथा कॉलेज चौक के पास सड़क जाम कर दिया, जाम से आवागमन काफी देर तक बाधित रहा जिसे आम जनों काफी कठनायों का सामना करना परा बंद समर्थक सरकार के विरोध में नारेबाजी कर रहे थे | बंद समर्थकों को समर्थन देने बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता रविन्द्र चरण यादव भी समर्थकों के साथ मौजूद थे | वही जहाँ अभाविप की ओर से बिहार बंद का आह्वान किया गया था वहीं बिहार पंचायत नगर शिक्षक संघ एवं रालोसपा ने भी बिहार बंद का आह्वान करते हुए सड़कों पर उतरा गए | मधेपुरा में भी नियोजित शिक्षकों ने कई जगह सडक जाम कर नीतीश सरकार विरोधी नारे लगाये | मधेपुरा पुलिस ने एतिहात के तौर पर अभाविप के छात्र नेताओं को तात्कालिक रूप से हिरासत में ले लिया है | जिनमें राहुल कुमार, रंजन कुमार, अभिषेक यादव, ईशा असलम, रूपेश कुमार, राजा कुमार, शशि कुमार, प्रभात कुमार, मुकेश कुमार, सुग्रीव कुमार, अमन्त कुमार, राजा सहित दर्जनों छात्र नेता सामिल थे |








