भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में गुरुवार को करीब डेढ़ बजे अचानक सायरन बजने से मची भगदड़ में चार लोग जख्मी हो गए। जख्मी होने वालों में दो महिला, एक पुरूष एवं एक दो माह का बच्चा बुरी तरह जख्मी हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक बैंक का सायरन बजने से लोगों में भूकंप का आशका हुआ। सायरन करीब 30 सेकेंड तक बजता रहा। लोग सिर पर पांव रखकर भागने लगे। बैंक से बाहर निकलने के दौरान शीशा का गेट टूट गया। इस दौरान जमुहा निवासी दानी पासवान, भैरोपट्टी निवासी गुलशन खातुन एवं रमनी निवासी वीणा देवी उनकी दो माह की पुत्री भी घायल हो गयी। सभी लोगों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वीणा देवी को बेहतर इलाज के लिए मधेपुरा रेफर कर दिया गया है।