वेद व्यास महाविद्यालय में बुधवार को मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना के तहत राशि वितरण कार्यक्रम का आयेाजन किया गया। मुख्य अतिथि वार्ड पार्षद ध्यानी यादव ने कहा कि सरकार की इस योजना को बच्चे व अभिभावक गंभीरता से लें। यह योजना महिला सशिक्तकरण व बालिका साक्षरता में मील का पत्थर साबित होगा। कालेज के संस्थापक डा. रामचंद्र प्रसाद मंडल ने कहा कि सरकार बालिका शिक्षा को लगातार बढ़ावा दे रही है है। लेकिन कई लोग इसका गलत उपयोग भी कर रहे हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए। पार्वती विज्ञान महाविद्यालय के वरीय प्राध्यापक डा. ललन कुमार आद्री ने कहा कि सरकार ने इस योजना को इसलिए शुरूआत किया ताकि बालिका के बीच उच्च शिक्षा को लेकर जागरूक हों। यह तभी संभव हैं जब इसकी योजना का सही उपयोग हो। महाविद्यालय की विज्ञान शिक्षिका डा सीमा कुमारी ने कहा कि अब महिला को शिक्षा से वंचित नहीं रखा जा सकता है। उन्होंने लड़कियों से कहा कि वे खुद भी पढे़ और अन्य लड़कियों को भी पढ़ने के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य आलोक कुमार ने कहा कि इस योजना के तहत सभी 266 छात्राओं को एक हजार की दर से राशि दी जाएगी। इस मौके पर उप प्राचार्य फुलेश्वर पंडित, राधवेन्द्र राधव, श्यामसुदर मंडल, दीप नारायण यादव आदि उपस्थित थे।
Post Top Ad
1 मई 2015
Home
Unlabelled
वेद व्यास महाविद्यालय में पोशाक राशि वितरित
वेद व्यास महाविद्यालय में पोशाक राशि वितरित
Post Bottom Ad
Author Details
मधेपुरा खबर समाज में होने वाली हर घटनाओं के साथ ससमय आपके समक्ष प्रस्तुत है. देश भर में छुपी प्रतिभाओं को पहचान मिले, हम इसकी भरपूर कोशिश करते हैं. साथ हीं कुरीतियों एवं समाज में फैली बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाना हम अपना परम कर्तव्य समझते हैं और यही निष्पक्ष पत्रकारिता की नींव है. किसी भी प्रकार की खबरों के प्रकाशन के लिए संपर्क करें :-
मो. नं. - 7257835555, 9934996680
ई-मेल - madhepurakhabar@gmail.com









