महानायक वीर कुंवर सिंह की मनी जयंती - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

24 अप्रैल 2015

महानायक वीर कुंवर सिंह की मनी जयंती

स्वतंत्रता संग्राम के महानायक अमर शहीद वीर कुंवर सिंह की जयंती सह विजयोत्सव दिवस समारोह गुरूवार को वेदव्यास महाविद्यालय में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक प्रो. चंद्रशेखर ने दीप प्रच्विलित कर किया। वीर कुंवर सिंह विचार मंच के अध्यक्ष व महाविद्यालय के प्राचार्य आलोक कुमार की अध्यक्षता में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि वीर कुंवर सिंह दुनियां के किसी भी आजादी की लड़ाई के अनोखे सेनापति थे। जिन्होंने अपने आन पर अस्सी साल के उम्र में भी अंग्रेजो के दात खट्टे कर दिये। वे आजादी के अद्वितीय योद्धा थे। जिन्होंने हमें आजादी का रास्ता दिखाया। वे अत्यंत ही
साहसी,संवेनदशील व कुशल प्रशासक थे। वे किसानों के भी नेता कहे जाते हैं। समारोह के मुख्य अतिथि डा रामचंद्र प्रसाद मंडल ने कहा कि कुंवर सिंह जैसे नेता विरले ही पैदा होते हैं। उन्होंने किसानों को संगठित कर अंग्रजों के खिलाफ जमकर लोहा लिया। मुख्य वक्ता प्रमोद प्रभाकर ने कहा कि 1857 की लड़ाई आजादी का द्वार था। जिन्होंने अंग्रजो को यहा से भागने का मजबूर किया। भाजपा के जिला प्रवक्ता दिलीप कुमार सिंह,वार्ड पार्षद घ्यानी यादव,डा परमानंद यादव भाकपा नेता रमण कुमार ने कुंवर सिंह से सीख लेने की बात कही। मौके पर अधिवक्ता ललन सिंह,लालबहादूर सिंह,किसान नेता बाबा सिंह,बसंत गुप्ता,अधिवक्ता रणधीर सिंह,शंभू क्रांति, बालकिशोर यादव,आदि लोग उपस्थित थे।

Post Bottom Ad

Pages