दार्जिलिंग पब्लिक स्कूल का मना स्थापना दिवस - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

24 अप्रैल 2015

दार्जिलिंग पब्लिक स्कूल का मना स्थापना दिवस


दार्जिलिंग पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव पर समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर
बच्चों ने प्रदर्शनी लगाया। साथ ही खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। समारोह का शुभारंभ डॉ. शिवनारायण यादव ने मशाल जलाकर किया। मौके पर क्राफ्ट के ग्रुप ए में सपनों का शहर मधेपुरा में उपस्थित लोगों को प्रथम, मयूर को द्वितीय एवं ताजमहल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। ग्रुप बी में कुतुबमीनार को प्रथम, गणेश प्रतिमा को द्वितीय एवं आदर्श घर को तृतीय स्थान मिला। ग्रुप सी में हस्तनिर्मित बिजली पंखा को प्रथम, आदर्श गांव को द्वितीय तथा अध्ययन कक्ष को तृतीय स्थान मिला। आर्ट ग्रुप ए में इंडिया गेट प्रथम, ग्लास पेंटिंग द्वितीय, खरगेश को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। ग्रुप बी में प्राकृतिक आवास में पक्षी को प्रथम, सेव फारेस्ट को द्वितीय, सरस्वती का तृतीय, ग्रुप सी में प्राकृतिक सीन को प्रथम, आदर्श गांव को द्वितीय, आदर्श शहर को तृतीय स्थान मिला। खेलकूद प्रतियोगिता में सौ मीटर रेस (जूनियर बालक वर्ग में) दीपक कुमार प्रथम, प्रकाश कुमार को द्वितीय, अनिशम कुमार को तृतीय, 400 मीटर रेस में प्रथम सौरभ सुमन, द्वितीय शिव कुमार, तृतीय आनन्द वर्द्धन, बालिका 100 मीटर रेस में प्रथम स्वीटी कुमारी, द्वितीय ऋतुराज, तृतीय अंकिता कुमारी, चेयर रेस में प्रथम चिरंजीवी कुमार, द्वितीय श्रीसंत कुमार, तृतीय साक्षी कुमारी, बालीबॉल में ग्रुप ए के छात्र विजयी हुए। वहीं लम्बी कूद में जूनियर वर्ग में प्रथम अजय कुमार, द्वितीय प्रकाश कुमार, तृतीय चिराग राज, लम्बी कूद सीनियर में सुमन सौरभ प्रथम, स्नेहदीप द्वितीय, नितीश कुमार सिंह तृतीय स्थान पर रहे। उंची कूद में प्रथम सौरभ सुमन, द्वितीय रविरंजन, तृतीय मनीष कुमार, घड़ा रेस में प्रथम स्मिता, द्वितीय रिशु एवं तृतीय रितुराज, स्पून रेस सीनियर में प्रथम रिशु कुमारी, द्वितीय स्वीटी, तृतीय रितुराज, स्लो साइकिलिंग रेस के बालिका वर्ग में भवानी प्रथम, संघ्या द्वितीय एवं सुभागी तृतीय स्थान पर रही। सभी चयनित खिलाड़ियों को ट्राफी मैडल, एवं प्रशस्ति पत्र से विद्यालय अध्यक्ष डा. शिवनारायण यादव एवं प्रबंध निदेशक सह प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन जिला अध्यक्ष श्री किशोर कुमार, मधेपुरा एथलेटिक्स संध से जुड़े संत कुमार तथा गंगा प्रसाद यादव ने सम्मानित किया। इस अवसर पर शिक्षक विजय कुमार सिंह, सुचिता घोष, गुड्डू कुमार, अरूण कुमार, रीता गुप्ता, रीचा कुमारी, पीसी घोष, ललित एवं अन्य ने सराहनीय भूमिका निभायी।

Post Bottom Ad

Pages