07/05/15 भूपेंद्र नारायण मंडल विवि अंतर्गत 12 कॉलेजों के प्राचार्य का गुरूवार को स्थानांतरण कुलपति डा बिनोद कुमार के निर्देश पर कुलसचिव डा कुमारेश प्रसाद सिंह ने अधिसूचना जारी कर किया है. जारी अधिसूचना में कहा गया है कि राज्यपाल सचिवालय के परिनियम पत्रांक बीएसयू - 34/2008-5496 / रा.स. (1) दिनांक 18.12.2008 के आलोक में प्रधानाचार्यो के पांच वर्षों की निर्धारित अवधि पूर्ण होने के फलस्वरूप 12 प्रधानाचार्य का स्थानांतरण विभिन्न कॉलेजों में किया जाता है. वहीं अधिसूचना में कहा गया है कि उक्त स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से मान्य होगा. स्थानांतरित प्राचार्य अंतिम रूप से 11 मई तक अपनी स्थानांतरित कॉलेज में योगदान करना अनिवार्य होगा. किसी परिस्थिति में स्थानांतरित प्रधानाचार्य अपने महाविद्यालय के वरिष्ठत्म शिक्षक को प्रभार देकर अपना योगदान स्थानांतरित महाविद्यालय में सुनिश्चित करेंगे.
डा केपी यादव को पीएस कॉलेज मधेपुरा से एमएलटी कॉलेज सहरसा,
डा राजीव सिंह को एमएलटी कॉलेज सहरसा से पीएस कॉलेज मधेपुरा,
डा रेणु सिंह को आर एम कॉलेज सहरसा से आरजेएम कॉलेज सहरसा,
डा पीसी खां को एसएनएसआरकेएस कॉलेज सहरसा से आर एम कॉलेज सहरसा,
डा लालपरी देवी को एम एच एम कॉलेज सोनवर्षा से एसएनएसआरकेएस कॉलेज सहरसा,
डा संजीव कुमार को केबी झा कॉलेज कटिहार से पूर्णिया कॉलेज पूर्णिया,
डा टीभीआरके राव को पूर्णिया कॉलेज पूर्णिया से मारवाड़ी कॉलेज किशनगंज,
डा संजय कुमार सिंह को मारवाड़ी कॉलेज किशनगंज से अररिया कॉलेज अररिया,
डा मोहम्मद कमाल को अररिया कॉलेज अररिया से एमएलआर्य कॉलेज कसबा ,
डा के एस ओझा को के पी कॉलेज मुरलीगंज से एमएचएम कॉलेज सोनवर्षा,
डा जे एन मंडल को एलएनएमएस कॉलेज वीरपुर से जीएलएम कॉलेज बनमनखी ,
डा दीवाली मंडल को जीएलएम कॉलेज बनमनखी से आरएल कॉलेज माधवनगर स्थानांतरित किया गया है |









