27 साल की हुईं अनुष्का शर्मा - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

1 मई 2015

27 साल की हुईं अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा 27 साल की हो गई हैं। 1 मई 1988 को उनका जन्म अयोध्या, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता कर्नल अजय कुमार शर्मा एक आर्मी ऑफिसर हैं और मां आशिमा शर्मा होम मेकर। माता-पिता के अलावा अनुष्का के घर में उनका बड़ा भाई भी है, जिसका नाम है कारनेश। अनुष्का ने आर्मी स्कूल से अपनी स्कूलिंग की है और माउंट कारमेल कॉलेज, बेंगलुरु से उन्होंने ग्रेजुएशन किया। बता दें कि अनुष्का का परिवार इन दिनों बेंगलुरु में ही रहता है। पढ़ाई पूरी करने के बाद अनुष्का मुंबई आ गईं और मॉडलिंग की दुनिया में हाथ पैर मारने लगीं। साल 2007 में उन्हें मॉडलिंग में पहला ब्रेक मिला। इस समय उन्होंने लेक्मे फैशन वीक के दौरान वेंडेल रोड्रिक्स के लिए मॉडलिंग की थी। साल 2008 में उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री ली। आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनी 'रब ने बना दी जोड़ी' उनकी पहली फिल्म थी, जिसमें शाहरुख खान उनके को-स्टार थे। फिल्म सुपरहिट साबित हुई और अनुष्का का करियर चल निकला। आज वे बॉलीवुड की मोस्ट डिमांडिंग एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने 'बैंड बाजा बरात' (2010), 'जब तक है जान' (2012) और 'पीके' (2014) जैसी करीब 9 फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इसी साल सुपरहिट फिल्म 'एनएच10' से बतौर निर्माता भी उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री कर ली है। उनके अभिनय से सजी फिल्में 'बॉम्बे वेलवेट' और 'दिल धड़कने दो' भी इस साल रिलीज होने जा रही हैं।

Post Bottom Ad

Pages