मधेपुरा में बज्रपात से हुई चार लोगों मौत, तीन जख्मी - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

10 मई 2015

मधेपुरा में बज्रपात से हुई चार लोगों मौत, तीन जख्मी


10/05/15  जिले में रविवार की सुबह हुई बारिश के दौरान बज्रपात से दो किशोर सहित चार लोगों की मौत हो गई और तीन लोग जख्मी हो गए। मरने वालों में चौसा प्रखंड के फुलौत गांव के गंगाधर यादव (36), आलमनगर के बजराहा के शंकर राय (35), विक्की कुमार (12) एवं उदाकिशुनगंज प्रखंड के बुधमा के राजन कुमार (12) शामिल हैं। तेज हवा के साथ हुई बारशि से फसल को भी काफी नुकसान हुआ है। चौसा से संसू के अनुसार फुलौत पश्चिमी के वार्ड नंबर 11 निवासी शकर राय सुबह पशुओं को चराने बहियार गए थे। बारिश के दौरान हुए बज्रपात से उनकी मौत हो गयी। में शकर राय की मौत हो गयी। दूसरी घटना फुलौत पूर्वी में हुई। वार्ड नंबर चार के मनोज यादव उर्फ गंगाधर यादव की मौत भी बहियार में बज्रपात के दौरान हो गयी। अंचलाधिकारी शहुदूल हक ने बताया कि मनोज यादव के मरने की सूचना है।
आलमनगर से संसू के अनुसार : थाना क्षेत्र के कुंजौरी पंचायत के मददपुर बासा गाव में रविवार की सुबह योगेंद्र मेहता के पुत्र विक्की कुमार की मौत बज्रपात से हो गई। जबकि वृद्ध महिला फुलो देवी, 10 वर्षीय आदित्य कुमार एवं आठ वर्षीय ब्रजेश कुमार झुलस गए। नयानगर से संसू के अनुसार उदाकिशुनगंज प्रखंड के बुधामा पंचायत में हुई तेज बारिश के दौरान ठनका गिरने से राजन कुमार की मौत हो गई।

Post Bottom Ad

Pages