सिटी शाखा ने दी ग्राहकों को नई तकनिकी की जानकारी - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

16 मई 2015

सिटी शाखा ने दी ग्राहकों को नई तकनिकी की जानकारी


15/05/15 मधेपुरा सिटी शाखा में ग्राहकों को एटीएम, इन्टरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग ,ग्रीन चैनल, कैश डेपोजीत मशीन, सेल्फ कियोष्क मशीन, विभिन्न प्रकार के कार्ड एवं अन्य तकनीकी उपकरणों द्वारा बैंकिंग की विस्तृत जानकारी दी गयी. प्रत्येक माह की तृतीय शुक्रवार को इस शिविर के माध्यम से बैंक द्वारा ग्राहकों को तकनिकी जानकारी के साथ-साथ उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जाता है. राष्ट्रव्यापी इस आयोजन को दिनांक 15.05.15  को क्षेत्रीय प्रबंधक श्री राजेश कुमार ने ग्राहकों को संबोधित कर कहा, की आपका समय बहुमूल्य है. आप हमें दो घंटे का समय दे, हम आपके जीवन के कई घंटे बचा देंगे. क्योकि बढ़ते खातो की संख्या एवं अच्छी ग्राहक सेवा के लिए यह आवश्यक है कि अधिक से अधिक संख्या में ग्राहकों को वैकल्पिक माध्यम द्वारा बैंकिंग सुविधा की ओर अग्रसर किया जाये एवं इसकी जानकारी ज्यादा से ज्यादा फैलाई जाये सिटी शाखा मुख्य प्रबंधक दिलीप कुमार ने कहा कि वैकल्पिक माध्यम द्वारा बैंकिंग हर तरह से सुरक्षित है, आप अपना पासवर्ड किसी को न बताये बैंक का कोई भी प्राधिकृत स्टाफ या ऑफिसर आपकी बैंकिंग विवरणी एवं एटीएम पिन अथवा पासवर्ड नहीं मांगता है. यह तो धोखाधरी की नियत से कोई व्यक्ति आपको फ़ोन कर कई झूटे कारण बताकर आपके पिन की जानकारी लेना चाहता है. कृपया इससे बचे एवं इस आशय का जिक्र अपने सभी जानकर लोगों दोस्तों के साथ  करे. श्री अनु कुमार सिंह, उप प्रबंधक ने शिविर के सञ्चालन के साथ-साथ ग्राहकों को उनका बहुमूल्य समय देने के लिए धन्यवाद् दिया. मौके पर श्री लीलाधर झा, सुमन कुमार सुमन, ज्ञान गौरव कुमार सिंह द्वारा तकनिकी जानकारी दी गयी. इस अवसर पर बीएनएमयू शाखा प्रबंधक श्री राकेश कुमार गुप्ता, राजीव सर्राफ, रंजेश कुमार, अशोक चौधरी, रमण कुमार, नवीन कुमार, रणधीर कुमार, राज लक्ष्मी, पवन सिंह भी मौजूद थे.

Post Bottom Ad

Pages