
17/05/15 रविवार को जिला मुख्यालय सहित जिले भर में वट सावित्री पूजा परंपरागत तरीके से उत्सवी माहौल में मनाई गई। सुबह से ही वट वृक्ष के पास महिलाओं की भीड़ जमा होने लगी। सुहागिन महिलाएं पति की दीर्घायु कामना के साथ वट सावित्री की पूजा की तथा वृक्ष में कच्चे धागे बांधकर फेरे लगाए। जिला मुख्यालय स्थित पुरानी कहचड़ी बड़ी संख्या में महिलाएं वट वृक्ष की पूजा की। महिलाएं वट वृक्ष की पूजा कर पंडितों से कथा भी सुनी तथा दान पुण्य किया। ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष अमावस्या को वट सावित्री की पूजा होती है।








