दो वर्ष बाद पुराने एसडीओ की हुई वापसी - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

12 मई 2015

दो वर्ष बाद पुराने एसडीओ की हुई वापसी


बिहार सरकार ने मधेपुरा और उदाकिशुनगंज दोनों अनुमंडलों के एसडीओ का तबादला कर दिया है। साथ ही दोनों ही अनुमंडलों में दो वर्ष पूर्व रह चुके एसडीओ को ही पदस्थापित कर दिया है। यहां सदर अनुमंडल में 12.06.2011 से 14.04.2013 तक एसडीओ रह चुके संजय कुमार निराला और उदाकिशुनगंज में इसी अवधि में एसडीओ रह चुके मुकेश कुमार फिर से अपने पुराने पदों पर लाये गये हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां के एसडीओ विमल कुमार सिंह को गोपालगंज का वरीय उपसमाहत्र्ता और उदाकिशुनगंज के एसडीओ को दरभंगा के वरीय उप समाहत्र्ता के रूप में स्थानान्तरित किया गया है। मधेपुरा में वरीय उप समाहत्र्ता और जिला भूअर्जन पदाधिकारी सुधीर है। मधेपुरा में वरीय उप समाहत्र्ता और जिला भूअर्जन पदाधिकारी सुधीर कुमार बेलसंड के एसडीओ बनाये गये हैं जबकि कृष्ण मोहन प्रसाद को मधेपुरा में वरीय उपसमाहत्र्ता के पद पर स्थानान्तरित किया गया है।


Post Bottom Ad

Pages